कन्या राशि वालों के रुके काम में आएगी तेजी, हर जगह मिलेगी सफलता, जानें आज का शुभ मुहूर्त
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 14 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. कोर्ट-कचहरी, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं.आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक का समय बेहद शुभ माना गया है, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी.
परमजीत/देवघर: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद खास और शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों का प्रभाव और पंचांग का संयोग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही अश्विनी नक्षत्र और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है. चन्द्रमा आज मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सीधा असर कन्या राशि के लोगों के आत्मविश्वास, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा. लंबे समय से रुके कार्यों में आज गति आएगी और मन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा.
आज खास इंसान से होगी मुलाकात
आज का दिन उन लोगों के लिए और भी खास रहने वाला है जो लंबे समय से किसी खास व्यक्ति से मिलने की इच्छा रख रहे थे. अचानक मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. परिवार या रिश्तेदारों के साथ चला आ रहा मनमुटाव भी खत्म हो सकता है. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना दिखाई दे रही है. आज आपके शब्दों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. इसलिए सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
पार्टनरशिप में काम करने वाले को होगा अच्छा मुनाफा
व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में भी आज लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा. व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है जो पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना देगा.
करियर
छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. जो छात्र लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उन्हें आज किसी शिक्षक या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. मन एकाग्र रहेगा और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को भी आज सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है.
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और कहीं घूमने या यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, हालांकि खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. ज्यादा तनाव लेने से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें.
आज का शुभ मुहूर्त
आज का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक का समय भी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है. आज भगवान गणेश और माता दुर्गा की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा. हरे रंग के वस्त्र धारण करना और गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए उत्साह, लाभ और खुशियों से भरा रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


