धनु राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, लव लाइफ भी रहेगी रोमांटिक, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 14 may 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज काफी मनोरंजक माहौल बना रहेगा. खासकर अगर आप किसी तरह का काम करते हैं, तो आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक तरीके से गुजरने वाला है. आज आपको अपने जीवनसाथी का….
जमुई: 14 मई 2026 के दिन कई सारी ज्योतिषीय घटनाएं होंगी, जिसका सीधा असर विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ेगा. आज के दिन गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग का निर्माण होने वाला है. इसके साथ ही आज के दिन गुरु पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. आज के दिन इन सभी योग का असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. धनु राशि के जातकों को भी आज से काफी फायदा पहुंचने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई सारे फायदे हो सकते हैं. शिक्षा से लेकर कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में भी उन्हें बड़ा फायदा पहुंच सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन उन्हें हर मोर्चे पर सफलता मिलने वाली है. खासकर काम करने वाले जगह पर आज आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है.
आपके मैनेजमेंट से आपको मिलने वाला है फायदा
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक जहां काम करते हैं वहां अपनी कार्य कुशलता के कारण उन्हें बड़ा फायदा मिलने वाला है. खासकर आपके मैनेजमेंट की क्षमता का असर आपके वर्कप्लेस पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको करियर के मामले में उन्नति करने का मौका मिलेगा. आज आपको अपने काम करने वाले स्थान पर कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज उनके मित्रों का सहयोग मिलेगा. अगर आप लंबे समय से अपना काम बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको अच्छा मौका मिल सकता है.
परिवार में मनोरंजक बना रहेगा माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज काफी मनोरंजक माहौल बना रहेगा. खासकर अगर आप किसी तरह का काम करते हैं, तो आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक तरीके से गुजरने वाला है. आज आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. उन्होंने बताया कि सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए थोड़ी मुश्किल जरूर खड़ी कर सकता है. आज आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. इतना ही नहीं आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की भी जरूरत है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और केले के पेड़ में जल देना चाहिए ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 9 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


