Kark Rashifal: आज कर्क राशि पर मेहरबान रहेंगे ग्रह! प्रीति योग से बनेंगे बिगड़े काम
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 14 May: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मन में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा. वहीं आज दोपहर 1:30 बजे से लेकर 3 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा.
Aaj Ka Kark Rashifal 14 May 2026 (कर्क राशि टुडे): ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है. आज 14 मई 2026, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज पूरे दिन रेवती नक्षत्र और प्रीति योग का प्रभाव बना रहेगा, जिसके कारण कर्क राशि के जातकों के लिए दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. खासतौर पर व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार आज बना प्रीति योग कर्क राशि वालों के लिए सौभाग्य और उन्नति का संकेत दे रहा है.
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मन में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा. वहीं आज दोपहर 1:30 बजे से लेकर 3 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा, इस दौरान किसी तरह का शुभ कार्य करना और नई चीजें खरीदने से बचें. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. हालांकि आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.
क्या है प्रीति योग ?
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि प्रीति योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा की विशेष गणना से उत्पन्न योगों में “प्रीति” नामक योग आता है. प्रीति का अर्थ होता है प्रेम, सौहार्द और प्रसन्नता. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से लोगों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं, मानसिक शांति बनी रहती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. प्रीति योग में किए गए शुभ कार्य, व्यापारिक निर्णय, नई शुरुआत, धार्मिक गतिविधियां और सामाजिक संबंधों से जुड़े काम लाभकारी माने जाते हैं.
कर्क राशि के दैनिक जीवन में प्रीति योग का प्रभाव ?
- रिश्तों में बढ़ेगी मिठास: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए प्रीति योग का प्रभाव प्रेम संबंधों के लिहाज से आज शुभ संकेत दे रहा है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी समझ बेहतर होगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. आज भावनात्मक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे. वहीं जो लोग अपने दिल की बात किसी खास व्यक्ति से कहना चाहते हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल माना जा रहा है. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा.
- इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी कारोबार में लाभ: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं. जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, कंप्यूटर, तकनीकी उपकरण और बिजली से जुड़े कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. बाजार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा.
- पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी: कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. आज नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी और शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा. हालांकि सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा. यदि विद्यार्थी अपने समय का सही उपयोग करेंगे, तो आने वाले दिनों में सफलता के अच्छे अवसर बन सकते हैं.
- महिलाओं के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी जिम्मेदारियों की सराहना हो सकती है. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा. कामकाजी महिलाओं को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि गृहिणियां घरेलू कार्यों के साथ परिवार में सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगी. आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा, खासकर थकान और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल दक्षिण दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक 5 जबकि शुभ रंग पीला रहेगा.
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी ब्राह्मण देव को पीला वस्त्र, पीली दाल और द्रव्य दान करना शुभ फलदायक रहेगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


