सिंह राशि वालों को आज मिलेगा पुराने निवेश का फायदा, पर ये खतरा बढ़ा देगा चिंता!
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज एकादशी तिथि है और लग्न में वृषभ राशि का शुक्र विराजमान है. वहीं मीन राशि उदित हो रही है और चन्द्रमा के साथ शनिदेव की युति बनी हुई है. ग्रहों का यह संयोग सिंह राशि वालों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है. लेकिन कुछ मामलों में सावधानी भी रखनी होगी.
Aaj Ka Singh Rashifal 13 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 13 मई 2026 बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति सकारात्मक संकेत दे रही है, जिससे करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज एकादशी तिथि है और लग्न में वृषभ राशि का शुक्र विराजमान है. वहीं मीन राशि उदित हो रही है और चन्द्रमा के साथ शनिदेव की युति बनी हुई है. ग्रहों का यह संयोग सिंह राशि वालों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रभावित रहेंगे. हालांकि प्रमोशन या बड़ी उपलब्धि के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. पंचम भाव में केतु की दृष्टि पड़ने से पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. कुछ छात्रों के कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और धन संबंधी मामलों में आज सिंह राशि वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पुराने निवेश या स्टॉक मार्केट से जुड़ी योजनाओं का फायदा मिलने के संकेत हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार चन्द्रमा और शनि से जुड़े क्षेत्रों में किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी. हालांकि आर्थिक मामलों में किसी भी बड़े फैसले को सोच समझकर लेना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर माना जा रहा है. हार्ट से जुड़ी समस्याओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. खानपान में जरा सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. इसके अलावा लिवर से जुड़ी कमजोरी और यूरिन संबंधी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं.
आज ज्यादा तला भुना भोजन खाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं. यदि संभव हो तो रात का भोजन हल्का रखें या त्याग दें.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज खुशियां बनी रहेंगी. पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल मजबूत होगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार के साथ कहीं घूमने या यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. पार्टनर के साथ विश्वास और समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 1 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 4 और 6 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज जमीन, प्रॉपर्टी या अग्नि से जुड़े कार्यों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा. प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री टालना शुभ रहेगा. साथ ही आज कुलदेवी की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है. यदि कुलदेवी की जानकारी न हो तो मां जगदम्बा और उनकी सवारी शेर की पूजा करना लाभकारी रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


