मंगल के मेष राशि गोचर से बना शक्तिशाली रूचक राजयोग, मिथुन समेत 5 राशियों की बढ़ेगी आमदनी,
Mars Transit in Aries 2026: मंगल ग्रह 11 मई को अपनी ही राशि मेष में गोचर कर चुके हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल जब अपनी राशि में प्रवेश करते हैं तब पंच महापुरुष में से एक रूचक राजयोग का निर्माण होता है. मंगल इस राशि में 21 जून तक रहेंगे, इसके बाद वह शुक्र की राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल एक राशि में लगभग 45 दिन तक रहते हैं, इसके बाद राशि परिवर्तन कर जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल गोचर और रूचक राजयोग का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों को पर पड़ेगा. कुछ राशियों को मंगल गोचर से अच्छा लाभ होगा तो कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मंगल का मेष राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा…
मंगल गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस दौरान मेष राशि वालों का कार्यों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व के अवसर भी मिलेंगे. मंगल गोचर के प्रभाव से करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और कार्यों को सही तरीके से पूरा कर पाएंगे. मेष राशि वालों को इस अवधि में भूमि संबंधी मामलों में लाभ होगा और पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है. हालांकि आप क्रोध करने से बचें अन्यथा पर्सनल व प्रफेशनल में समस्या हो सकती है.
मंगल गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और दैनिक कार्यों में भी अप्रत्याशित रूप से धन हानि हो सकती है. अचानक मित्र आकर आपसे अधिक खर्च करवा सकते हैं या फिर रिश्तेदार फोन करके पैसे मांग सकते हैं. हालांकि, सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें तो विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे. इस अवधि में आध्यात्मिकता बढ़ेगी और आप मंदिरों में दर्शन करेंगे. ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा. इस अवधि में आपके शत्रुओं के लिए आपको हराना बहुत कठिन होगा लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए.
मंगल गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आपकी आय में तेजी से वृद्धि होगी और निवेश से लाभ भी होगा. अगर आपका धन लंबे समय से रुका हुआ है तो गोचर काल में धन प्राप्त होने का अवसर मिलेगा और संपत्ति से संबंधित अच्छी खबर मिलेगी. मिथुन राशि वालों की सामाजिक उन्नति होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. हालांकि लव लाइफ के मामलों में आपको परेशानी हो सकती है.
मंगल गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 10वें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस अवधि में आपको करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और नौकरी में पहचान मिलेगी. नौकरी व व्यापार में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी और शक्ति का अनुभव होगा. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें अन्यथा डॉक्टर के यहां चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. साथ ही किसी भी तरह के विवाद से बचें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं. गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.
मंगल गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से नौवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी. बच्चों व माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. गोचर के शुभ प्रभाव से बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे और धन संबंधित समस्याएं भी खत्म होती जाएंगी. इस अवधि में चाहे आप कुछ भी उम्मीद ना करें, लेकिन आपको कुछ ना कुछ जरूर मिलेगा. सिंह राशि वालों के आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी और आप मंदिरों में जाएंगे. सब कुछ ठीक होने के बावजूद… आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए, आपको अपने पिता की देखभाल करनी चाहिए. जीवनसाथी के साथ भूमि संबंधी लाभ भरपूर होंगे और येह गोचर स्थायी सुख प्रदान करेंगे.
मंगल गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
मंगल का गोचर आपकी राशि से आठवें स्थान पर हो चुका है. इस अवधि में आपके जीवन में कई सकारात्मक से बदलाव आएंगे और भाग्य के सहयोग से मकान व फ्लैट खरीदने का सपना भी पूरा होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे और करियर में अच्छी उन्नति भी होगी. घरेलू जीवन की बात करें तो जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. गोचर काल के शुभ प्रभाव से धन संबंधित समस्या दूर होगी और आर्थिक स्थिति में बदलाव भी आएंगे.
मंगल गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करना चाहते हैं तो इस अवधि में रूक जाएं और जरूरी लोगों से इस मामले में बातचीत करें. परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. अगर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है तो इस अवधि में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेंगे और बैंक बैलेंस बढ़ेगा. साथ ही आपको अटका धन प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं.
मंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
मंगल का गोचर आपकी राशि से छठवें स्थान पर हो चुका है. इस दौरान नौकरी करने वालों को सहकर्मियों और अधिकारियों की वजह से काफी परेशानी हो सकती है और नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. साथ ही गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. इस अवधि में किसी प्रकार के टकराव की आशंका बन रही है, यहां तक कि भरोसेमंद साथी भी झटका दे सकते हैं. घर, वैवाहिक मामलों और साझेदारियों में वृश्चिक राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
मंगल गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से पांचवे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आपकी विशेष रूप से रचनात्मकता में वृद्धि होगी और कलात्मक कार्यों में भागीदारी होगी. अगर आपकी लव लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो इस अवधि में बातचीत के माध्यम से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मजबूती आएगी. गोचर काल में धनु राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जरूरी निर्णय आसानी से ले पाएंगे. साथ ही धनु राशि वालों को इस अवधि में खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है.
मंगल गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान घरेलू माहौल में बदलाव देखने को मिलेंगे और आप जीवन को नीरस नहीं बनाना चाहेंगे. आप अपनी मां से कुछ मुद्दों पर चर्चा करेंगे. हालांकि, आप उनकी सभी राय से सहमत नहीं होंगे. इस अवधि में आपकी सोच अलग होगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बदलाव आएगा और आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं. करियर और आमदनी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी लेकिन घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का ध्यान रखें.
मंगल गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से तीसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. कुंभ राशि वाले फिर से रोमांचक यात्राओं के लिए तैयार रहेंगे और ये यात्राएं आपको जीवन के नए अनुभव दिलाएगी. विभिन्न तरीकों से अनेक लोगों से बातचीत करने की इच्छा बढ़ेगी और नई चीजें सीखने की ललक बढ़ेगी. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो गोचर काल में आपको ज्वाइनिंग लैटर मिल सकता है. साथ ही आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और दोस्तों की संख्या भी बढ़ेगी.
मंगल गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस दौरान मीन राशि वालों को धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार की जरूरत भी पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. साथ ही, वे कही गई बात को मानेंगे और अपने वचन से पीछे नहीं हटेंगे. गोचर काल में आपका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ेगा और आप दूसरों पर अपना दबदबा बनाएंगे. इस अवधि में पारिवारिक संबंध अनुकूल रहेंगे और आपको खुशी के पल मिलेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जिम्मेदारियां निभाते समय आप साहसी बनेंगे और अपने निर्णयों से सभी को प्रभावित भी करेंगे.


