तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी!चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से बन रहे धन योग

तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी!चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से बन रहे धन योग

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 07 May 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करने से सुख, संपत्ति और आर्थिक लाभ के योग मजबूत हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होने के संकेत हैं. मानसिक रूप से भी आप सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. निवेश या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना जताई गई है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 7 मई यानी आज का दिन  गोचर के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुका है जो आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव को सक्रिय करता है. यह भाव माता, सुख-सुविधा, संपत्ति, वाहन और घरेलू जीवन से जुड़ा होता है. ऐसे में आज आपका ध्यान स्वाभाविक रूप से घर-परिवार और निजी जीवन की ओर अधिक केंद्रित रहेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन संतुलित और स्थिर रहने वाला है. हालांकि कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. नए प्रोजेक्ट की योजना बन सकती है या पुराने कार्यों में प्रगति देखने को मिल सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोग आज वर्क फ्रॉम होम या घर से जुड़े कार्यों में अधिक रुचि ले सकते हैं.

तुला राशि वालें सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी 
पारिवारिक जीवन आज आपका ध्यान ज्यादा रहेगा घर में समय बिताने का मन करेगा और परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. विशेष रूप से माता के साथ समय बिताना आपके लिए मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. उनके आशीर्वाद से दिन और भी शुभ बन सकता है। घर के रिनोवेशन, सजावट या वाहन खरीदने को लेकर भी आज चर्चा या योजना बन सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन माता की सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। उनकी देखभाल में कोई लापरवाही न करें.

तुला राशि वाले यह सावधानी जरूर रखें 
सावधानी के तौर पर ध्यान रखें कि ऑफिस का तनाव लेकर नहीं आएं. साथ ही पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी से बचें. समझदारी और संतुलन के साथ दिन बिताने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

तुला राशि वाले करें ये अचूक उपाय 
आज गुरुवार का पावन दिन है तो भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें . ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का मन ही मन जाप करें . ऐसा करने से आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed