धनु राशि वालों के आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, निवेश से बचें, सुंदरकांंड का पाठ करें
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 6 may 2026:ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने प्रेम-संबंधों को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना होगा नहीं तो आपके प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है. उन्होंने बताया कि सेहत के मामले में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. परिवार में आज किसी…..
जमुई: 6 मई 2026 के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने वाला है और आज ज्येष्ठा नक्षत्र का भी शुभ संयोग बन रहा है. जिस कारण आज कई राशि के जातकों के जीवन में बेशुमार खुशियां आएंगी. आज उनके जीवन में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. साथ ही उनकी आमदनी में भी इजाफा होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के इस संयोग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक आज आर्थिक रूप से संपन्न रहने वाले हैं. आज के दिन उन्हें किसी भी तरह के जोखिम से बचना चाहिए. आज उन्हें किसी भी तरह का निवेश भी नहीं करना चाहिए.
करियर के मामले में रखें पूरा आत्मविश्वास
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने करियर के मामले आत्मविश्वास रखना चाहिए. आज आपको किसी भी तरह के साझेदारी से भी बचना चाहिए. हालांकि, आज कैरियर या बिजनेस में आपके लिए आर्थिक मार्ग खुल सकते हैं. आज आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं, आपको उन अवसरों को पहचानना होगा जिससे आपको फायदा पहुंच सकता है. धनु राशि के जातकों को आज चंद्रमा के कारण पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी. सूर्य देव भी आपके नेतृत्व क्षमता का विस्तार करेंगे जिस कारण आप जहां काम करते हैं वहां आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है. साथ ही आज आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिसका दूरगामी परिणाम आपको देखने को मिल सकता है.
प्रेम संबंधों में रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने प्रेम-संबंधों को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना होगा नहीं तो आपके प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है. उन्होंने बताया कि सेहत के मामले में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. परिवार में आज किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है. आज आपको लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज दिन की शुरुआत सुंदर कांड के पाठ के साथ करनी चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


