मुख्य द्वार पर रखी ये 5 चीजें रोक देती हैं मां लक्ष्मी का रास्ता, आज ही हटाएं वरना छा जाएग

मुख्य द्वार पर रखी ये 5 चीजें रोक देती हैं मां लक्ष्मी का रास्ता, आज ही हटाएं वरना छा जाएग

Vastu Tips for Main Door: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे जरूरी हिस्सा माना गया है क्योंकि यहां से केवल घर के सदस्य प्रवेश नहीं करते बल्कि यह सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के अंदर और बाहर जाने के लिए भी एक प्रवेश द्वार है. साथ ही मुख्य द्वार से ही माता लक्ष्मी का आगमन होता है. इसलिए, मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मुख्य द्वार पर कोई भी गंदगी, कूड़ेदान, जूते-चप्पल आदि चीजें ना हों. वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर रखी इन चीजों से ना केवल नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है बल्कि आर्थिक संकट, वाद-विवाद, मानसिक तनाव समेत राहु-केतु का भी प्रभाव बढ़ जाता है. आइए जानते हैं घर के मुख्य द्वार के सामने कौन सी चीजें ना रखें…

जूते और चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. जाने-अनजाने की गई आपकी यह छोटी सी गलती घर में गरीबी लाती है, जिसका असर परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है. मुख्य द्वार पर रखे जूते-चप्पल से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, जो सभी सदस्यों को परेशान भी करती है और घर में कोई ना कोई आर्थिक हानि बनी रहती है.

कचरा और कूड़ेदान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कचरा या कूड़ेदान भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि कचरा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. मुख्य द्वार पर कचरा या कूड़ेदान रहने से गंदगी और बदबू आती है, जो घर की शुभता के लिए बुरा संकेत माना जाता है. मुख्य द्वार पर ही अगर ऐसी चीजें होंगी तो सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी, ऐसे में मानसिक तनाव, संघर्ष और वित्तीय कठिनाइयों सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

टूटी हुई चीजें
घर के मुख्य द्वार पर कभी भी टूटी हुई चीजें, कबाड़, खराब पड़ा नेम प्लेट, टूटा हुआ डोरबेल या सजावटी सामान नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार से ही माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है और घर के सामने ऐसी चीजें रखी होंगे तो मां नाराज भी हो जाती हैं. साथ ही घर के मुख्य द्वार पर टूटी चीजें और कबाड़ रखने से राहु-केतु का प्रभाव भी बढ़ जाता है, जो किसी भी घर के सदस्य के लिए सही नहीं है.

कांटेदार पौधे
घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे रखने से वास्तु दोष का खतरा बना रहता है. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे रखने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम खत्म हो जाती है और लड़ाई-झगड़े और विवाद शुरू हो जाते हैं. साथ ही जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है.

इस बात का ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए. शाम को हर दिन मुख्य द्वार पर रोशनी जलाएं और दोनों तरफ दीपक भी रखें. माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती हैं जहां मुख्य द्वार पर रोशनी नहीं होती है. अंधेरा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.

मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें
घर के पूर्व मुखी द्वार पर तांबे के सूर्य, उत्तर मुखी द्वार पर गणेशजी की प्रतिमा (दोनों तरफ), उत्तर पूर्व मुख्य द्वार पर पीतल के तार, उत्तर-पश्चिम मुखी द्वार पर पंचधातु की तार, पश्चिम मुखी द्वार पर घोड़े की नाल, दक्षिणमुखी द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर, दक्षिण-पश्चिम मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल या नाव की कील लगाएं. वहीं दक्षिण-पूर्व मुख्य द्वार पर ऊं या स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं.

घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए ये उपाय करें:

  • घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है.
  • मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं.
  • हर शाम मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं.
  • साफ-सफाई बनाए रखने का विशेष ध्यान रखें.

Source link

You May Have Missed