मीन राशि वालों को आज व्यापार में मिलेगी सफलता, जीवन की समस्याएं होंगी छूमंतर!

मीन राशि वालों को आज व्यापार में मिलेगी सफलता, जीवन की समस्याएं होंगी छूमंतर!

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 06 July 2026: मीन राशि वालों का आज का दिन (सोमवार) अच्छा बीतेगा. आज के लिए भाग्य अंक 2 और शुभ अंक 3 होगा. आज पार्टनर से अच्छा तालमेल बनेगा. पति-पत्नी में किसी गलतफहमी के चलते जो मनमुटाव चल रहा है, वह खत्म होगा.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज यानी 6 जुलाई का दिन बेहद प्रसन्नता और शांति प्रदत्त दिन रहने वाला है. आज जीवन की सारी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी. चमत्कार जैसा कुछ होगा. जीवन की विपत्तियां दूर हो जाएंगी. क्लेशों का निरूपण होने वाला है. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य अंक 2 रहने वाला है. आज जिस भी काम की शुरुआत करें, तो उसे 2 अंक से शुरू करें. आज के लिए शुभ अंक 3 रहने वाला है. जो भी धर्म से जुड़ा कार्य करते हैं, तो उसकी शुरुआत 3 अंक से करें, तो सारे कार्य सफल होंगे.

मीन राशि के जातकों को काफी समय से पैतृक संपत्ति को लेकर घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, भाई-भाई में तनाव चल रहा है, बंटवारे को लेकर भी प्रॉब्लम आ रही है, तो आज इस समस्या का समाधान होने के योग बन रहे हैं. भाइयों को जो गुस्सा आता है, वह दूर होगा. 6 जुलाई को इसका समाधान होने का बहुत ही शुभ योग है.

स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद ही श्रेष्ठ रहने वाला है. दिन बहुत उत्साह और उमंग के साथ गुजरेगा लेकिन हृदय से जुड़ी दिक्कत को लेकर सतर्क रहें. आज चाय का सेवन न करें. बाहर के खानपान से मुक्त रहना है. शुद्ध शाकाहारी भोजन करना बेहतर रहेगा. आज मांस-मदिरा से भी दूर रहें.

खत्म होगा मनमुटाव
आज पार्टनर से अच्छा तालमेल बनेगा. पति-पत्नी में किसी गलतफहमी की वजह से जो मनमुटाव चल रहा है, वह खत्म होगा.

व्यापार राशिफल
व्यापार की दृष्टि से आज का दिन बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा. जिन लोगों के व्यापार में पैसा नहीं रुक रहा है या आर्थिक तंगी चल रही है, आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए उन्हें एक उपाय भी करना होगा, जिसकी वजह से जीवन मंगलमय हो जाएगा.

आज के लिए उपाय
आज आपको एक मुट्ठी चावल लेने हैं. उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चावल को पीला कर लीजिए. इसमें पांच किशमिश, एक खारक, पांच मखाने और एक बादाम को मिलाकर एक सफेद कपड़े की पोटली बना लें. इसे सफेद धागे से बांधना है, फिर पोटली को अपने सिर से झुकाना है, अपनी दोनों भुजाओं से झुकाना है, हृदय से झुकाकर दोनों नेत्रों से झुकाएं. इतना करने के बाद सिर से एक बार घुमाना है और फिर किसी कुआं, नदी, सरोवर आदि में इसे प्रवाहित कर दें, आपके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाएंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed