घर में ला रहे हैं सेकंड हेंड चीजें, तो जानिए वास्तु से जुड़ा ये नियम

घर में ला रहे हैं सेकंड हेंड चीजें, तो जानिए वास्तु से जुड़ा ये नियम

Last Updated:

सस्ते के लालच में खरीदा गया सेकंड हैंड सामान आपके घर और सेहत पर भारी पड़ सकता है. वास्तु के अनुसार पुरानी चीजों के साथ नकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है. इसलिए इस्तेमाल से पहले सफाई और शुद्धि बेहद जरूरी है वरना छोटी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है.

फरीदाबाद: अक्सर हम बाजार जाते हैं तो सस्ते के चक्कर में या फिर किसी अच्छी डील के लालच में पुरानी चीजें खरीद लाते हैं. कभी सेकंड हैंड कपड़े, कभी पुराना फर्नीचर तो कभी इस्तेमाल किया हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान. कई बार ये चीजें देखने में तो ठीक लगती हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपके घर और सेहत पर क्या असर डाल सकती हैं? आमतौर पर लोग ये मान लेते हैं कि अगर चीज सस्ती मिल रही है तो फायदा ही है लेकिन इसके पीछे कुछ ऐसे पहलू भी हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते. खासकर जब बात आती है घर की सुख-शांति और सेहत की तो कई बार ये छोटी-छोटी आदतें बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं.

घर में पुरानी और इस्तेमाल की हुई चीजें लाना सही नहीं

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया वास्तु के हिसाब से घर में पुरानी और इस्तेमाल की हुई चीजें लाना सही नहीं माना जाता. जब हम किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई चीज घर में लाते हैं, तो उसके साथ उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है. जैसे अगर कोई व्यक्ति पुराने कपड़े खरीदकर पहनता है तो यह भी संभव है कि पहले पहनने वाले को कोई त्वचा रोग रहा हो जिससे संक्रमण फैल सकता है.

कौन सी चीजों से करें परहेज

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामान, बेड, गद्दे, सोफा या लोहे की कोई भी वस्तु भी सोच-समझकर ही घर में लानी चाहिए. वास्तु के अनुसार लोहे की वस्तुओं में शनि का वास माना जाता है और अगर ये चीजें पहले किसी और के इस्तेमाल में रही हैं तो उनमें नकारात्मक ऊर्जा बस सकती है. यही वजह है कि पुराने दरवाजे, अलमारी या फर्नीचर जैसी चीजें भी घर में लाने से बचना चाहिए.

क्या है उपाय

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया कई बार लोग मजबूरी में सस्ता सामान खरीदते हैं. ऐसे में उन्हें कुछ उपाय करना चाहिए. अगर आप पुराने कपड़े घर ला रहे हैं तो उन्हें अच्छे से सैनिटाइज जरूर करें. वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान या फर्नीचर पर हल्का सा गंगाजल छिड़कने से उसकी शुद्धि हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है. इस तरह छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप अपने घर और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed