तुला राशि के लिए खुशखबरी! वाणी पर रखें नियंत्रण, अचानक मिल सकता है रुका हुआ धन
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 03 May 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरा रह सकता है. आज आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. वहीं आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है और लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पारिवारिक और सामाजिक जीवन में मधुर व्यवहार अपनाने से रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी तालमेल बेहतर बनेगा. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 3 मई यानी आज का दिन कई विशेष संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा का गोचर आपके द्वितीय भाव यानी वृश्चिक राशि में हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में धन, वाणी और परिवार का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपके जीवन के इन तीनों पहलुओं पर विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपको अपने शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. आज अनजाने में या जल्दबाजी में कही गई बात भी सामने वाले के दिल को आहत कर सकती है, इसलिए आज कोशिश करें कि आप मधुर और संतुलित भाषा का ही प्रयोग करें. यदि किसी विषय पर मतभेद हो भी जाए तो उसे शांति और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें. आपकी विनम्र वाणी न केवल रिश्तों को मजबूत बनाएगी बल्कि आपके व्यक्तित्व को भी निखारेगी.
तुला राशि वालों का घर का वातावरण रहेगा सकारात्मक
द्वितीय भाव का संबंध परिवार से भी होता है इसलिए आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल रहने वाला है. आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद पल साझा कर सकते हैं. जिससे घर का वातावरण सकारात्मक और आनंदमय बना रहेगा. यदि परिवार में पहले से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने की दिशा में पहल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ धन आज मिलने की संभावना है या फिर किसी नए स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है ताकि आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहे.
तुला राशि वाले करें ये अचूक उपाय
आज रविवार है जो भगवान सूर्य को समर्पित होता है इसलिए आज आप तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा, आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होगा और आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


