रविवार व्रत, सूर्य पूजा, दुर्लभ त्रिपुष्कर योग, पंचांग से जानें 3 मई के मुहूर्त, राहुकाल
रविवार व्रत, सूर्य पूजा, दुर्लभ त्रिपुष्कर योग, पंचांग से जानें आज के मुहूर्त
Last Updated:
Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 3 May 2026: आज दुर्लभ त्रिपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 39 मिनट से सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक है. आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया तिथि, विशाखा नक्षत्र, तैतिल करण, वरीयान् योग है. पश्चिम में यात्रा न करें क्योंकि दिशाशूल है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय.
आज का शुभ मुहूर्त, 3 मई 2026 का पंचांग.
Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 3 May 2026: आज दुर्लभ त्रिपुष्कर योग है. यह सुबह में 05 बजकर 39 मिनट से सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक है. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका तीन गुना फल आपको प्राप्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, विशाखा नक्षत्र, तैतिल करण, वरीयान् योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. राहुकाल शाम के समय में है, उस समय कोई शुभ कार्य न करें. आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. प्रात:काल में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए.
सूर्य अर्घ्य के बाद सूर्य मंत्र का जाप करें. आदित्य हृदय स्तोत्र और सूर्य चालीसा का पाठ करें. फिर गायत्री मंत्र का जाप करें. रविवार का व्रत हैं तो रविवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद सूर्य देव की आरती करें. दिनभर फलाहार पर रहें. नमक का सेवन न करें. सूर्यास्त के बाद मीठा भोजन कर सकते हैं. रविवार के व्रत में सूर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान करें. इसमें आप लाल रंग के फल, केसर, लाल कपड़े, तांबा, लाल चंदन का दान करें. इससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होगा. नौकरी और करियर में उन्नति होगी. पिता का सहयोग प्राप्त होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 मई 2026
- आज की तिथि- द्वितीया – 03:01 ए एम, मई 04 तक, फिर तृतीया
- आज का नक्षत्र- विशाखा – 07:10 ए एम तक, उसके बाद अनुराधा
- आज का करण- तैतिल – 01:54 पी एम तक, गर – 03:01 ए एम, मई 04 तक, फिर वणिज
- आज का योग- वरीयान् – 10:28 पी एम तक, उसके बाद परिघ
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- रविवार
- चंद्र राशि- वृश्चिक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:39 ए एम
सूर्यास्त- 06:57 पी एम
चन्द्रोदय- 08:47 पी एम
चन्द्रास्त- 06:10 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 ए एम से 04:56 ए एम
- त्रिपुष्कर योग: 05:39 ए एम से 07:10 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:25 पी एम
- अमृत काल: 10:21 पी एम से 12:08 ए एम, मई 04
- निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 04
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:19 ए एम से 08:59 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:59 ए एम से 10:38 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:38 ए एम से 12:18 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:58 पी एम से 03:38 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:57 पी एम से 08:18 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:18 पी एम से 09:38 पी एम
चर-सामान्य: 09:38 पी एम से 10:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:38 ए एम से 02:58 ए एम, मई 04
शुभ-उत्तम: 04:18 ए एम से 05:38 ए एम, मई 04
आज के अशुभ समय
- गुलिक काल- 03:38 पी एम से 05:18 पी एम
- यमगण्ड- 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 05:11 पी एम से 06:04 पी एम
- राहुकाल- 05:18 पी एम से 06:57 पी एम
- दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
सभा में – 03:01 ए एम, मई 04 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


