आज सिंह राशि वालों पर नारद मुनि करेंगे कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, करियर, बिजनेस में उफान!
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि के लोगों के लिए नारद मुनि को नमस्कार करना और उनकी आराधना करना अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा. साथ ही मां सरस्वती की कृपा भी प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी.
Aaj Ka Singh Rashifal 03 May 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार रविवार, 3 मई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व लेकर आया है. आज प्रथम ज्येष्ठ माह की दूज तिथि के साथ नारद जयंती का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं में नारद जी को देवताओं के ऋषि के रूप में सम्मानित स्थान प्राप्त है. ऐसे में आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है. सिंह राशि के लोगों के लिए नारद मुनि को नमस्कार करना और उनकी आराधना करना अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा. साथ ही मां सरस्वती की कृपा भी प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में भी रुके हुए प्रमोशन या पदोन्नति के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वहीं विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल है. नारद मुनि और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. खासतौर पर जो लोग लोहे के व्यापार या प्रिंटिंग मटेरियल से जुड़े हैं, उनके लिए आज विशेष लाभ की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन की आवक बनी रहेगी. निवेश के लिए भी दिन अनुकूल माना जा सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. किसी बड़ी समस्या के संकेत नहीं हैं, जिससे राहत महसूस होगी. हालांकि लापरवाही से बचना जरूरी है. पुरानी बीमारियां आज फिर से उभर सकती हैं, इसलिए नियमित दवाइयों का सेवन करें और दिनचर्या संतुलित रखें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों और लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. घर में शांति का माहौल रहेगा और रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी समझ और मजबूत होगी. बेवजह की चिंता या ज्यादा सोचने से बचें. धैर्य बनाए रखें और परिस्थितियों को सहजता से स्वीकार करें.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को नारद मुनि और मां सरस्वती की पूजा, आराधना और प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


