इस बार 30 नहीं 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, देखें पूरे माह के व्रत और त्योहार

इस बार 30 नहीं 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, देखें पूरे माह के व्रत और त्योहार

होमताजा खबरधर्म

इस बार 30 नहीं 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, देखें पूरे माह के व्रत और त्योहार

Last Updated:

Jyeshtha Month 2026 Vrat Tyohar List: इस साल ज्येष्ठ का महीना 59 दिनों का होगा, न कि 30 दिनों का. ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल, शनि जयंती, वट सावित्री, निर्जला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी आने वाले हैं.

Zoom

ज्येष्ठ माह 2026 व्रत और त्योहार. (Photo: AI)

Jyeshtha Month 2026: हिंदी कैलेंडर का तीसरा माह ज्येष्ठ 2 मई से शुरू हो रहा है और यह 29 जून तक रहेगा. ज्येष्ठ को जेठ का महीना भी कहते हैं. इस बार ज्येष्ठ माह 30 दिनों का न होकर 59 दिनों का होगा. आमतौर पर कोई भी महीना 29, 30 या 31 दिनों का हो सकता है, लेकिन इस साल ज्येष्ठ का महीना 59 दिनों का क्यों है? यह बड़ा ही रोचक प्रश्न है. हर माह के प्रतिनिधि देव और देवी हैं, जिनकी पूजा उस महीने में विशेष रूप से की जाती है. आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह 59 दिनों का क्यों है? ज्येष्ठ माह के व्रत और त्योहार कौन से हैं?

59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह

इस साल ज्येष्ठ माह 59 दिनों का होगा क्योंकि इसमें अधिकमास जुड़ रहा है. अ​धिकमास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. हर 3 साल में एक बार अधिकमास जुड़ता है. यह जिस माह में जुड़ता है, उसके शुक्ल पक्ष से इसकी शुरूआत होती है. अधिकमास के जुड़ने की वजह से वह महीना 59 या 60 दिनों का हो जाता है.

ज्येष्ठ अधिकमास 2026 कब से कब तक है?

अधिकमास ज्येष्ठ माह में जुड़ रहा है, इसलिए वह ज्येष्ठ अधिकमास कहलाएगा. ज्येष्ठ अधिकमास का प्रारंभ 17 मई रविवार को ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रहा है और इसका समापन 15 जून सोमवार को ज्येष्ठ अधिकमास अमावस्या को होगा. अधिकमास का प्रारंभ शुक्ल पक्ष से होकर समापन कृष्ण पक्ष में होता है.

ज्येष्ठ अधिकमास में किस भगवान की पूजा करते हैं?

ज्येष्ठ अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. इस महीने में भगवान विष्णु के पुरुषोत्तम स्वरूप की पूजा की जाती है.

ज्येष्ठ माह में किसकी पूजा करते हैं?

ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु के त्रिवि​क्रम स्वरूप की पूजा करते हैं, इसे वामन रूप से जानते हैं. इनकी पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इसके अलावा ज्येष्ठ माह में पवनपुत्र हनुमान, शनिदेव, वट वृक्ष और मां गंगा की पूजा करते हैं और जल का दान करते हैं.

ज्येष्ठ माह 2026 व्रत और त्योहार

  • एकदंत संकष्टी चतुर्थी, पहला बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 05 मई 2026, मंगलवार
  • दूसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 11 मई 2026, मंगलवार
  • अपरा एकादशी: 13 मई 2026, बुधवार
  • गुरु प्रदोष व्रत: 14 मई 2026, बृहस्पतिवार
  • वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि: 15 मई 2026, शुक्रवार
  • वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या: 16 मई 2026, शनिवार
  • तीसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 19 मई 2026, मंगलवार
  • वरद चतुर्थी व्रत: 20 मई 2026, बुधवार
  • गंगा दशहरा: 25 मई 2026, सोमवार
  • चौथा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 26 मई 2026, मंगलवार
  • अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी: 27 मई 2026, बुधवार
  • अधिक पूर्णिमा व्रत: 30 मई 2026, शनिवार
  • ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा: 31 मई 2026, रविवार
  • पांचवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 02 जून 2026, मंगलवार
  • विभुवन संकष्टी व्रत: 03 जून 2026, बुधवार
  • अधिक भानु सप्तमी: 07 जून 2026, रविवार
  • छठा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 09 जून 2026, मंगलवार
  • परम एकादशी: 11 जून 2026, बृहस्पतिवार
  • शुक्र प्रदोष व्रत: 12 जून 2026, शुक्रवार
  • अधिक मासिक शिवरात्रि: 13 जून 2026, शनिवार
  • ज्येष्ठ अधिक मास खत्म, मिथुन संक्रान्ति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या: 15 जून 2026, सोमवार
  • सातवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 16 जून 2026, मंगलवार
  • प्रद्युम्न चतुर्थी: 18 जून 2026, बृहस्पतिवार
  • भानु सप्तमी: 21 जून 2026, रविवार
  • आठवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल: 23 जून 2026, मंगलवार
  • गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी: 25 जून 2026, बृहस्पतिवार
  • शनि प्रदोष व्रत: 27 जून 2026, शनिवार
  • वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा: 29 जून 2026 सोमवार

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed