किचन में रखी इन 5 चीजों के डिब्बों को कभी खाली ना छोड़ें, होगा अशुभ, घर में छाएगी कंगाली!
Last Updated:
Don’t let these things finish in your kitchen cabinets: किचन में कई तरह के डिब्बे रखे जाते हैं, जिसमें कुछ न कुछ पाउडर मसाले, साबुत मसाले, तेल, नमक, चीनी आदि रखे होते हैं. कई बार कुछ डिब्बे खाली हो जाते हैं और महीनों ऐसे ही पड़े रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के डिब्बे खाली रखना रसोई वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है? जानिए कौन-कौन सी चीजों किचन में कभी खाली नहीं होनी चाहिए और इससे क्या हो सकता है.
घर के वास्तु में रसोई का बहुत महत्व होता है. यहां रखी चीजें घर के मालिक की किस्मत तय करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में कुछ डिब्बे या बर्तन पूरी तरह खाली होने से घर में गरीबी और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं. बहुत लोग डिब्बा पूरी तरह खत्म होने के बाद ही नया लाते हैं, लेकिन वास्तु एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये तरीका सही नहीं है. अब जानते हैं कि आपकी रसोई में कौन सी चीजें हमेशा भरी रहनी चाहिए.

वास्तु के अनुसार रसोई में 5 चीजें कभी पूरी तरह खाली नहीं होनी चाहिए: 1. चावल (Rice) चावल शुक्र ग्रह और धन का प्रतीक है. रसोई में चावल का डब्बा हमेशा थोड़ा भरा रहना चाहिए. जब चावल कम हो जाए तो उसमें नया चावल डाल देना चाहिए. ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है, ऐसा माना जाता है.

2. नमक हिंदू धर्म में नमक को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. नमक की डिब्बी खाली होना मतलब उस घर में आर्थिक समस्याएं शुरू हो सकती हैं. इसके अलावा, नमक भरा रहने से राहु दोष का असर कम होता है और घर में झगड़े नहीं होते, ऐसा वास्तु में बताया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

3. हल्दी (Turmeric) हल्दी देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक है. अगर रसोई में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाए तो गुरु ग्रह दोष हो सकता है. इससे शुभ कामों में रुकावट या आमदनी कम होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए हल्दी हमेशा पूरी रखनी चाहिए.

4. आटा (Flour/Atta) रोज इस्तेमाल होने वाला गेहूं या चावल का आटा अगर खाली हो जाए तो समाज में सम्मान कम हो सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, ऐसा वास्तु शास्त्र में बताया गया है. आटे का डिब्बा खाली होने से पहले ही नया आटा भर लेना सबसे अच्छा माना जाता है.

5. तेल (Cooking Oil) रसोई का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है. माना जाता है कि अगर रसोई में तेल पूरा भरा रहता है तो शनि देव नाराज हो सकते हैं. इससे अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं.


