साप्ताहिक लकी करियर राशिफल: सूर्य गोचर से इस सप्ताह मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी क
Last Updated:
Weekly Lucky Career Horoscope, 13 to 19 July 2026: जुलाई के इस सप्ताह कर्क राशि में गुरु, चंद्र और सूर्यदेव की युति बन रही है, जिसका लाभ मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों को नौकरी, व्यापार, निवेश और धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. अटके हुए कार्य पूरे होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. हालांकि किसी भी तरह का निवेश अपनी समझ और विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करें. आइए जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 13 से 19 जुलाई किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से लाभ होगा…
Weekly Lucky Career Horoscope, 13 to 19 July 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई के इस सप्ताह 13 से 19 जुलाई 2026 सूर्य कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से गुरु ग्रह विराजमान रहेंगे. साथ ही कुछ समय के लिए चंद्रमा भी कर्क राशि में पहुंचेंगे, जिससे तीग्रही योग, गुरु आदित्य योग, गजकेसरी योग का निर्माण होगा. वहीं सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह की युति बन रही है. राशियों के साथ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा, इस सप्ताह सूगुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव जुलाई का यह सप्ताह मेष, मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण इन राशियों के अटके हुए कार्य पूरे होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 13 से 19 जुलाई किन किन राशिफल वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Aries Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है. ग्रहों के अनुकूल स्थिति बनने से मेष राशि वालों की इस सप्ताह मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. साथ ही प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस सप्ताह पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें.
मिथुन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है. अगर किसी पुराने कर्ज या वित्तीय दबाव से परेशान हैं तो इस सप्ताह उससे निकलने का रास्ता मिल सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां भविष्य में लाभ दिला सकती हैं. वहीं कारोबार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे और पार्टनरशिप के काम में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. इस सप्ताह अच्छी बात यह रहेगी कि खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी.
सिंह साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Leo Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए आय बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. इस सप्ताह सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगी और परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. बिजनेस में अगर कोई परेशानी चल रही है तो इस सप्ताह वह दूर होती दिखाई देगी और आपका दिमाग भी उसी दिशा में काम करेगा. आपको इस मामले में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद मिलेगी और बिजनेस में अच्छा लाभ होगा.
वृश्चिक साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Scorpio Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. अगर किसी निवेश से जुड़े हैं तो अच्छा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं और किसी पुराने कर्ज से भी आपको मुक्ति मिलती दिखाई दे रही है. वृश्चिक राशि वालों की बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. वहीं इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में करियर ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे और अधिकारी भी प्रसन्न नजर आएंगे. इस सप्ताह आपको पुराने कर्ज को चुकाने में भी सफलता मिल सकती है. साथ ही परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा.
मीन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Pisces Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए धन और करियर दोनों मामलों में शुभ माना जा रहा है. इस सप्ताह मीन राशि वालों को रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है और धार्मिक कार्यों में थोड़ा बहुत धन खर्च हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इस मामले में किसी मित्र का साथ मिलेगा. कारोबार में लाभ होगा और नए निवेश से भविष्य में फायदा मिलने के संकेत हैं. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और बचत बढ़ाने में भी सफलता मिलेगी. निवेश के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


