वैशाख पूर्णिमा व्रत, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, आज के पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

वैशाख पूर्णिमा व्रत, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, आज के पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 1 May 2026: आज वैशाख पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान है. इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग अनुसार आज वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तिथि, स्वाति नक्षत्र, विष्टि करण, सिद्धि योग, पूर्व का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. भद्रा सुबह में 05:41 ए एम से 10:00 ए एम तक है. इसका वास पाताल में है. वैशाख पूर्णिमा व्रत में सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं और कथा सुनते हैं. इससे परिवार में सुख और शांति आती है. आज शाम को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको खीर, बताशे, मखाने, मिठाई आदि का भोग लगाएं. श्रीयंत्र की पूजा करें. श्रीसूक्त और श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें. शुक्रवार की व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी.

वैशाख पूर्णिमा व्रत में रात के समय चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देते हैं. आज चंद्रोदय का समय 06:52 पी एम है. उसके बाद कच्चे दूध और पानी से चंद्रमा को अर्घ्य दें. आपकी कुंडली का चंद्र दोष दूर होगा. शुक्र को मजबूज करने के लिए सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनें. इत्र और सौंदर्य सामग्री का दान करें. शुक्र के मजबूत होने से भौतिक सुख और सुविधाओं बढ़ोत्तरी होती है. वैशाख पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इस तिथि को ही बोधगया में उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और वैशाख पूर्णिमा को ही उनका महापरिनिर्वाण हुआ था, इस वजह से इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा मनाते हैं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 मई 2026

आज की तिथि- पूर्णिमा – 10:52 पी एम तक, फिर ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- स्वाति – 04:35 ए एम, मई 02 तक, उसके बाद विशाखा
आज का करण- विष्टि – 10:00 ए एम तक, बव – 10:52 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- सिद्धि – 09:13 पी एम तक, उसके बाद व्यतीपात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:41 ए एम
सूर्यास्त- 06:56 पी एम
चन्द्रोदय- 06:52 पी एम
चन्द्रास्त- 05:32 ए एम, मई 02

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:15 ए एम से 04:58 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:24 पी एम
अमृत काल: 06:56 पी एम से 08:41 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:39 ए एम, मई 02

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:41 ए एम से 07:20 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:20 ए एम से 08:59 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:59 ए एम से 10:39 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
चर-सामान्य: 05:17 पी एम से 06:56 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:37 पी एम से 10:58 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:18 ए एम से 01:38 ए एम, मई 02
अमृत-सर्वोत्तम: 01:38 ए एम से 02:59 ए एम, मई 02
चर-सामान्य: 02:59 ए एम से 04:19 ए एम, मई 02

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:37 पी एम से 05:17 पी एम
गुलिक काल- 07:20 ए एम से 08:59 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:20 ए एम से 09:13 ए एम, 12:45 पी एम से 01:38 पी एम
राहुकाल- 10:39 ए एम से 12:18 पी एम
भद्रा- 05:41 ए एम से 10:00 ए एम
भद्रा का वास- पाताल लोक में
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 10:52 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed