बुद्ध पूर्णिमा आज, भागदौड़ भरे जीवन में कर रहे सुकून की तलाश? अपनाएं गौतम बुद्ध की 10 सीख

बुद्ध पूर्णिमा आज, भागदौड़ भरे जीवन में कर रहे सुकून की तलाश? अपनाएं गौतम बुद्ध की 10 सीख

Buddha Purnima: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई सुकून और स्थिरता की तलाश में है. काम का दबाव, रिश्तों की उलझन और भविष्य की चिंता-इन सबके बीच मन अक्सर भटक जाता है. ऐसे समय में अगर कोई सरल, साफ और असरदार रास्ता दिखाता है, तो वह हैं गौतम बुद्ध. उनके विचार सिर्फ धर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी उतने ही काम आते हैं. यही वजह है कि सदियों बाद भी उनके उपदेश उतने ही प्रासंगिक लगते हैं. आज बौद्ध पूर्णिमा के मौके पर उनके कुछ ऐसे ही संदेश फिर चर्चा में हैं, जो हमें अपने भीतर झांकने और जीवन को बेहतर ढंग से जीने की राह दिखाते हैं.

क्यों आज भी प्रासंगिक हैं बुद्ध के विचार
गौतम बुद्ध का जीवन खुद एक उदाहरण है. राजमहल छोड़कर सच्चाई की तलाश में निकलना और फिर दुनिया को सरल भाषा में जीवन का सार समझाना-ये सब उन्हें अलग बनाता है. आज जब लोग मानसिक तनाव और असंतोष से जूझ रहे हैं, उनके उपदेश एक तरह से ‘मेंटल गाइड’ का काम करते हैं.

गौतम बुद्ध के 10 ऐसे उपदेश, जो बदल सकते हैं आपकी सोच
1. वर्तमान में जीना सीखें
अक्सर हम या तो बीते वक्त में उलझे रहते हैं या आने वाले कल की चिंता में. बुद्ध कहते हैं कि सुकून सिर्फ वर्तमान में है, अगर आप आज को ठीक से जी लेते हैं, तो कल खुद बेहतर हो जाता है.

2. क्रोध खुद को जलाता है
कई बार गुस्से में हम ऐसी बातें कह देते हैं, जिनका पछतावा बाद में होता है. बुद्ध का साफ संदेश है-क्रोध किसी और को नहीं, सबसे पहले आपको नुकसान पहुंचाता है.

3. खुद पर जीत सबसे बड़ी जीत
दूसरों को हराना आसान है, लेकिन अपनी आदतों, डर और कमजोरियों पर काबू पाना असली जीत है. यही आत्मविकास की शुरुआत है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. सच कभी छिपता नहीं
सूरज, चांद और सच-तीनों देर-सबेर सामने आ ही जाते हैं. इसलिए झूठ या दिखावे के सहारे जिंदगी चलाने की कोशिश बेकार है.

5. सफर को समझना जरूरी है
लोग अक्सर सिर्फ मंजिल पर ध्यान देते हैं, लेकिन बुद्ध कहते हैं कि असली सीख यात्रा में मिलती है. रास्ते के अनुभव ही आपको मजबूत बनाते हैं.

6. प्रेम से ही खत्म होती है नफरत
नफरत का जवाब नफरत से देने पर सिर्फ दूरी बढ़ती है, अगर कोई बदलाव लाना है, तो उसके लिए प्रेम और धैर्य जरूरी है.

7. शुरुआत करना सबसे अहम
कई लोग सही रास्ता जानते हैं, लेकिन शुरुआत नहीं करते. बुद्ध के अनुसार, यही सबसे बड़ी गलती है-पहला कदम न उठाना.

8. गुस्सा जलता हुआ कोयला है
जब आप गुस्से में होते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप किसी और को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन असल में आप खुद को ही जला रहे होते हैं.

9. अच्छाई बांटने से बढ़ती है
एक दीपक से हजारों दीपक जल सकते हैं, फिर भी उसकी रोशनी कम नहीं होती. उसी तरह अगर आप अच्छा करते हैं, तो वह और फैलता है.

10. खुशियां बांटने से बढ़ती हैं
जिंदगी में खुशी का असली मतलब है उसे दूसरों के साथ बांटना. जब आप किसी को मुस्कान देते हैं, तो उसका असर आप पर भी होता है.

रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे अपनाएं ये बातें
अगर आप गौर करें, तो ये उपदेश किसी बड़े बदलाव की मांग नहीं करते. बस छोटी-छोटी आदतें बदलने की जरूरत है-जैसे रोज कुछ मिनट खुद के साथ बिताना, गुस्से को कंट्रोल करना, और दूसरों के प्रति थोड़ा ज्यादा संवेदनशील होना. धीरे-धीरे यही बदलाव आपके सोचने का तरीका बदल देते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed