मई 2026 में बनेंगे ग्रह योग: मंगल, शुक्र, सूर्य के गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मई में इन राशियों को मिलेगा करियर और धन का लाभ,जाने कौनसी है वह राशियां
Last Updated:
मई 2026 में ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर से कई शुभ योग बनेंगे, जो करियर, प्रेम, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. खासतौर पर मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति, आर्थिक मजबूती और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है.
अंबाला. हिंदू धर्म में राशि और ग्रहों के योग का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि राशियों के माध्यम से ही ग्रहों की चाल और उनके प्रभावों को समझा जा सकता है. दरअसल, ग्रहों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन न केवल व्यक्ति के स्वभाव और निर्णय क्षमता को प्रभावित करते हैं, बल्कि जीवन में आने वाली संभावित परिस्थितियों का भी संकेत देते हैं. बता दें कि, मई 2026 का महीना भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है. वही इस दौरान प्रमुख ग्रहों के गोचर से कई शुभ योगों का निर्माण होगा, जिनका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय उन्नति, नए अवसरों और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत दे रहा है. वहीं इस बारे में जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मई महीने की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 11 मई को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इससे रुचक राजयोग बनेगा, जिसे अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.
14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में करेंगे गोचर
यह योग व्यक्ति के साहस, आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है. इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे और ऐसे में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और संबंधों का कारक ग्रह माना जाता है. इसका यह परिवर्तन प्रेम संबंधों में मजबूती, वैवाहिक जीवन में मधुरता और सामाजिक दायरे में विस्तार का संकेत देता है. उन्होंने बताया कि साथ ही, कला, संगीत, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है. इसके अगले दिन, 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसमें सूर्य का यह गोचर आर्थिक स्थिरता और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने वाला माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों या प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इस समय लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है.
इन चार राशियों के लिए लाभकारी रहेगा ये योग
उन्होंने बताया कि महीने के अंतिम चरण में 29 मई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, और ऐसे में बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है. इसके प्रभाव से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और संचार से जुड़े क्षेत्रों में प्रगति के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में एकाग्रता और अच्छे परिणाम दिलाने वाला हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी के अनुसार, इस अवधि में मंगल, सूर्य और बुध के संयुक्त प्रभाव से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा ओर यह योग कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. खासकर मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों को करियर में प्रगति, आर्थिक मजबूती और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति मिलने के संकेत हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


