Aaj ka Singh Rashifal: आज बेहद शुभ दिन, रुका पैसा मिलेगा, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Singh Rashifal: आज बेहद शुभ दिन, रुका पैसा मिलेगा, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य का कहना है कि सिंह राशि के जातकों को आज दान-पुण्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए. यदि संभव हो तो ब्राह्मणों को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ फलदायी रहेगा. इससे न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. 

Aaj Ka Singh Rashifal 30 April 2026, Leo Daily Horoscope: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन खास धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, वहीं भगवान नरसिंह जयंती का विशेष संयोग भी बन रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन पुण्य कार्यों और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज नरसिंह भगवान की पूजा, उपासना और दर्शन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि के प्रबल योग बनते हैं.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि सिंह राशि के जातकों को आज दान-पुण्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए. यदि संभव हो तो ब्राह्मणों को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ फलदायी रहेगा. इससे न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. आज का दिन धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और प्रशंसा मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां और विवाद आज खत्म हो सकते हैं, जिससे कार्य वातावरण बेहतर बनेगा. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन पढ़ाई में प्रगति और अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और धन के मामलों में भी आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. जिन लोगों का पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उन्हें आज राहत मिल सकती है. जमीन-जायदाद, प्लॉट या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में भी वृद्धि के संकेत हैं. नए निवेश के लिए भी समय अनुकूल माना जा सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानियों में सुधार देखने को मिल सकता है. खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलने के संकेत हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार सत्तू का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा. हालांकि तला-भुना और भारी भोजन से बचना जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य बेहतर बना रहे.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. लव लाइफ में भी खुशियां देखने को मिलेंगी. यदि आप अपने साथी को पीले रंग की खाद्य वस्तुएं खिलाते हैं तो रिश्तों में और अधिक मिठास आएगी. यह छोटा सा उपाय संबंधों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज के दिन सिंह राशि के जातकों को नरसिंह भगवान के दर्शन और पूजा जरूर करनी चाहिए. ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed