मेष की आमदनी बढ़ेगी, सिंह को मिलेगी बड़ी डील, तुला को रहेगी पैसे की चिंता,जानें आज के उपाय

मेष की आमदनी बढ़ेगी, सिंह को मिलेगी बड़ी डील, तुला को रहेगी पैसे की चिंता,जानें आज के उपाय

Today Horoscope 30 April 2026: आज का दैनिक राशिफल बता रही हैं कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना. आज वैशाख शुक्ल चतुर्दशी ति​थि और पूरे दिन रवि योग है. आज मेष राशिवालों के आय स्रोत बढ़ेंगे, करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं. सिंह रा​​शि के जातक आज निवेश से लाभ पा सकते हैं, वहीं जॉब में भी आपको सफलता मिलेगी. बिजनेस में कोई नयी डील मिल सकती है. तुला राशि के लोगों की बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां सामान्य रहेंगी, आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे. विस्तार से पढ़ें आज का दैनिक राशिफल और गुरुवार के ज्योतिष उपाय.

मेष का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी मेष की राशि से द्वादश विराजमान रहेंगे. आय के बाहरी स्रोत खुलेंगे और नई संभावनाओं का उदय होगा. अपने कामों को सफल करने के लिए सकारात्मक सोच और अपने बुद्धि विवेक पर भरोसा करिए, आज गलत संगत के चलते काम बिगड़ सकते हैं. जॉब में आप की पोजीशन स्ट्रांग होगी, व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेगी, पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लेन देन निवेश में सजग रहें. उच्च मनोबल के लिए आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% तक मिलेगा.

वृषभ का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी वृषभ की राशि से लाभ भाव से गोचर करेंगे, आज आपकी मेहनत और पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके कार्य भी पूर्ण होंगे, आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. लोगों से आज सहज रहें, जॉब के लिए अनुकूल समय है, वहीं व्यापार भी लाभप्रद सिद्ध होगा. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है. गलतफहमियों के चलते आज रिश्तों में कुछ तनाव रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यों को सहज करने के लिए आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% मिलेगा.

मिथुन का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी मिथुन के कर्म भाव से गोचर करेंगे, आज का दिन भाग दौड़ भरा रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद से आपके काम बनते दिखाई पड़ रहे हैं. थोड़ा अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. जॉब करने वाले लोगों का दिन सामान्य है. आज आपको अपने सीनियर्स को लेकर सजग रहना होगा. लापरवाही आपसी तनाव दे सकती है. व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने के बाद भी आप की लगन आपको मनचाही सफलता दिलाएगी. आज आपका भाग्य 65% है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन थोड़ा दिक्कत भरा हो सकता है. आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. परिवार में सभी सदस्यों का आज आपको सहयोग मिलता दिख रहा है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कर्क का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी कर्क की राशि से भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा, बस थोड़ी खुली सोच के साथ कार्य करें. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, पर आज लोगों का सहयोग उन्हें प्राप्त होगा. वह अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर पाएंगे, बस सहज भाव से कार्य करें. व्यापार में आज आपके पुराने काम बनते दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन लेनदेन में थोड़ी सावधानी रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर है. पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या से आपको छुटकारा आज मिलता दिख रहा है. आज आपको अपने पुराने संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. आज आपका भाग्य 74% है.

सिंह का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी मंगल का गोचर सिंह की राशि से अष्टम होगा. आज आपका दिन थोड़ा दौड़ भाग भर रह सकता है. पुराने रुके हुए कार्य बनते दिखाई पड़ रहे हैं. जॉब में भी आपको सफलता मिलेगी. बस अपने सहयोगियों और सीनियर्स की बातों का ध्यान रखें. आज व्यापार में कोई नयी डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है. कोई नया निवेश भी कर सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है, परिवार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के साथ बिताएं. आज सूर्य दर्शन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 56% साथ देगा.

कन्या का राशिफल
आपकी कन्या राशि के लिए नक्षत्र स्वामी का गोचर सप्तम भाव से हो रहा है. आज का दिन सामान्य है. कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी, जो लोग जॉब में हैं, उन्हें कुछ अधिक उतार चढाव मिल सकते हैं. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, नये सम्बन्ध बनाने का दिन है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है. कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है. डॉक्टर से परामर्श जरूर लें. रिश्तों में कुछ अनबन रह सकती है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 65% तक रहेगा.

तुला का राशिफल
आज दोपहर के बाद चंद्रमा का गोचर तुला की राशि से आरंभ होगा, दिन गतिशील रहेगा, पुराने लोगों से मुलाकात भी संभव है. कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है, जो लोग जॉब में हैं, उन पर अधिक दबाव रहेगा, पर आज किसी प्रकार के विवाद या तनाव में ना पड़ें. व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं. आज अपने पूर्ण मनोबल से कार्य निरंतर करते रहें, सफल रहेंगे. पारिवारिक सहयोग रहेगा, आपस में सहजता बनी रहेगी. भाग्य का साथ 55% से अधिक रहेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर वृश्चिक की राशि से पंचम रहेगा. किसी काम को लेकर अगर निराश थे तो आज उसे काम को गतिशील करने का दिन है. सोचे हुए कामों को कर पाएंगे, जो लोग जॉब में हैं उनको पदोन्नति का सुख मिलेगा. सीनियर्स का एप्रिशिएसन मिलेगा. व्यापार में भी उतार-चढ़ाव कम रहेगा, पुराने रुके हुए काम बनेंगे. आज आपका भाग्य 73% है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज आपका दिन सामान्य ही रहेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु का राशिफल
धनु राशि के लिए नक्षत्र स्वामी का गोचर सुख भाव से होगा, आज का दिन आपके लिए सामान्य से कुछ बेहतर हो सकता है. बस आज कुछ बेवहज की भाग दौड़ तनाव दे सकती है. जॉब करने वाले लोगों को आज अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, वहीं व्यापार सामान्य रहेगा. बस लेनदेन में थोड़ी सतर्कता रखें. आज आपका भाग्य 56% है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर है. पुरानी चली आ रही बीमारियों से आज आपको निजात मिलेगी. आज भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर का राशिफल
मकर राशि के लिए नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके पराक्रम भाव से होगा, दिन की शुरुवात आज थोड़ी दौड़ भाग भरी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद से आपके काम बनना शुरू होंगे. व्यापार में भी आज सफलता मिलेगी, पर जॉब करने वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. परिवार में आज सभी का साथ मिलेगा, बुजुर्गो का आशीर्वाद आज आप महसूस करेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. आज आपका भाग 72% है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ का राशिफल
कुंभ राशि के लिए आज नक्षत्र स्वामी का गोचर धन भाव से होगा, आज आपके काम बनते दिख रहे हैं, बस थोड़ी सी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. जॉब करने वाले लोगों को आज अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा. व्यापार सामान्य रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में आज खुशी का माहौल रहेगा. दोपहर बाद से स्वास्थ्य में सुधार होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है. आज आपका भाग्य 65% है. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन का राशिफल
आज उच्च मनोबल से दिन की शुरुआत करें. आज अपनी बातचीत के ढंग को प्रभावी रखें. कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें. सहज भाव रखें, काम बनेंगे. निवेश और आर्थिक पक्ष को लेकर मजबूती मिलेगी, वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं. वहीं जॉब में अपने को अलग-थलग करने से संगठन या अपनी टीम से दूरी बनाने से बचें. अपने काम को लेकर लोगों से जुड़ें, बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, जिससे लाभ प्राप्त कर पाएंगे. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 69% तक साथ देगा.

Source link

You May Have Missed