गरुड़ पुराण: मित्र का हत्यारा उल्लू तो विवाह काटने वाले को क्या मिलती है सजा?
गरुड़ पुराण: मित्र का हत्यारा उल्लू तो विवाह काटने वाले को क्या मिलती है सजा?
Last Updated:
Garud Puran Paap Ka Fal: गरुड़ पुराण में हर पाप कर्म का फल निर्धारित है. आप जैसे कर्म करते हैं, वैसा ही फल आपको भोगना पड़ता है. मृत्यु के बाद नीच योनि या कष्टकार योनि में आपको अपने किए पाप कर्म का फल भोगना पड़ता है. जो लोग मित्र की हत्या करते हैं, उनको उल्लू की योनि मिलती है. आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण में किस पाप कर्म के क्या फल बताए गए हैं.
गरुड़ पुराण में पाप कर्म के फल क्या हैं? (Photo: AI)
Garud Puran Punishment List: मृत्यु लोक यानि धरती पर जो भी प्राणि जन्म लता है, वह उसके पिछले कमों का फल होता है. पिछले जन्म में आपके जैसे कर्म होते हैं, वैसी ही योनि में आपको जन्म और कष्ट मिलता है. हर प्राणि किए गए कर्म का फल होता है. यदि आप पाप करते हैं तो उसका दंड भोगना होता है, अच्छे कर्म करते हैं तो उसका पुण्य फल प्राप्त होता है. गरुड़ पुराण में व्यक्ति के किए गए हर पाप कर्म की सजा बताई गई है, जिसे आपको मृत्यु के बाद वाले जन्म में भोगना पड़ता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति अपने मित्र की हत्या करता है, उसे मृत्यु के बाद उल्लू की योनि में जन्म लेकर कष्टों को भोगना पड़ता है. ऐसे ही जो लोग किसी कन्या या युवक के विवाह में बाधा डालते हैं या उनके रिश्ते को तोड़ते हैं, उनके लिए भी दंड बताया गया है. गरुड़ पुराण से जानते हैं कि किस पाप का क्या दंड है?
गरुड़ पुराण में पाप के फल
- गरुड़ पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति किसी ब्राह्मण की हत्या करता है, उसे अगले जन्म में हिरण, घोड़ा, सूअर और ऊंट की योनि प्राप्त होती है.
- जो व्यक्ति दूसरे की पत्नी के साथ संबंध बनाता है, उसके अगले जन्म में ब्रह्मराक्षस की योनि प्राप्त होती है. वह जंगल और निर्जन स्थान पर रहता है.
- जो व्यक्ति पेड़ के पत्तों और उनके गंध की चोरी करता है, उसे मृत्यु के बाद छुछुंदर की योनि प्राप्त होती है.
- धान्य यानि की अनाज की चोरी करने वाले व्यक्ति को अगले जन्म में चूहे की योनि प्राप्त होती है, वहीं फल की चोरी करने वाला व्यक्ति बंदर और गिद्ध की योनि पाता है.
- ऐसे ही जो लोग बिना मंत्रोच्चार के भोजन करता है, उसे कौआ की योनि मिलती है, दूसरे के घरों का सामान चुराने वाला गिद्ध, गाय की चोरी करने वाला गोह और आग की चोरी करने वाला अगले जन्म में बगुला होता है.
- जो लोग महिलाओं के वस्त्रों की चोरी करते हैं, उनको सफेद कुष्ठ रोग होता है. बिस्तर चुराने वाला व्यक्ति दरिद्र और वस्त्र चुराने वाला कीट पतंग बनता है.
- जो व्यक्ति अपनी पतिपरायण पत्नी का त्याग कर देता है, वह अगले जन्म में दुभाग्यशाली होता है.
- जो लोग अपने मित्र के हत्यारे होते हैं, वे उल्लू की योनि पाते हैं. वहीं विवाह में बाधा डालने वाले पापी लोग मच्छर की योनि में जाते हैं.
- कन्या के साथ गलत व्यवहार करने वाले लोग नपुंसक होते हैं. जो लोग दूसरों के घरों में आग लगाते हैं, वे लोग कोढ़ी होते हैं.
- गरुड़ पुराण के अनुसार, पानी की चोरी करने वाला व्यक्ति मछली और चातक पक्षी की योनि प्राप्त करता है.
- जो लोग दूसरों की झूठी निंदा करते हैं, वे अगले जन्म में कछुआ बनते हैं. जो व्यक्ति अपने परिवार, मित्र या अन्य लोगों से विश्वासघात करते हैं, उनको सिर के रोग होते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


