कन्या राशि वालों का बढ़ेगा व्यापार, नौकरी में होगी तरक्की, आज है प्रपोज करने का योग

कन्या राशि वालों का बढ़ेगा व्यापार, नौकरी में होगी तरक्की, आज है प्रपोज करने का योग

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 27 april 2026: आज कन्या राशि वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है.करियर, व्यापार और प्रेम हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं, साथ ही नौकरी बदलने का भी सुनहरा मौका मिल सकता है.वहीं हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिन और भी मंगलमय होगा, बस सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.

परमजीत/देवघर: ग्रह नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, हस्त नक्षत्र, हर्षण योग भी रहने वाला है. बात करें चंद्रमा की तो आज चन्द्रमा कन्या राशि में ही संचार करने वाले हैं. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा. सुबह से ही शुभफल की प्राप्ति होगी. शुभ समाचार के साथ ही सुबह की शुरुआत होगी. आज आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. हर कार्य में आपको सफलता हासिल होगी. बॉस भी आज आपके कार्य से खुश रहेंगे. कन्या राशि वाले अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. आज रोजी-रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है.

करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. यदि आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे. नए लोगों से संपर्क होगा. इससे आपको करियर मे और भी लाभ होगा. आज भाग्य भी साथ देगा जिस वजह से हर कार्य आज पूर्ण होंगे.

आर्थिक लिहाज से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिये शुभ रहने वाला है. व्यापार में आज मुनाफे का योग है. खासकर दवा, कपड़ा और रेस्टोरेंट से जुड़ा व्यापार करने वाले जो हैं उनको अच्छा खासा मुनाफा होने वाला है. आज स्टॉक मार्केट या शेयर बाजार में बेहिचक धन निवेश कर सकते हैं. अगर आप जमीन, प्रॉपर्टी या कोई आभूषण खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभप्रद रहने वाला है. आज थोड़ा खर्च हो सकता है लेकिन, धार्मिक कार्य में लगेगा.

प्यार और परिवार की बात करें तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज के दिन जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें. उनकी भावनाओं को समझें तो वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी.

स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. अगर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो वह समाप्त हो जाएगा. शारीरिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी. हालांकि बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं सावधानी बरतें. नियमित योग और व्यायाम करें इसके साथ ही संतुलित आहार लें.

उपाय- आज के दिन हनुमान जी की पूजा आराधना करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed