धनु: चंद्रमा आपके 10वें घर में उपस्थित! महादेव-भगवान गणेश की करें उपासना

धनु: चंद्रमा आपके 10वें घर में उपस्थित! महादेव-भगवान गणेश की करें उपासना

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 28 April 2026: धनु राशि वालों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने का दिन है. जहां फिजूलखर्ची और पैसों के लेनदेन में सतर्कता जरूरी है. वहीं करियर में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने और नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं. पारिवारिक शांति और सुखद लव लाइफ के बीच निवेश को लेकर सोच-समझकर फैसला लेना ही हितकारी होगा. जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे.

जमुई: आज यानी 28 अप्रैल 2026 का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी सत्कर्ताओं से भरा रहने वाला है. आज के दिन वित्तीय मामलों को लेकर काफी सावधान होने की जरूरत है. आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर होगी. हालांकि आज आपको अपने बलबूते आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न करने में सफलता जरूर मिलेगी. धनु राशि के जातकों को आज फिजूल खर्ची से बचना चाहिए, नहीं तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को घर परिवार से जुड़े कुछ खर्च सामने आ सकते हैं. आज के दिन आवेग में आकर कोई भी ऐसी खरीदारी ना करें जिससे आपका बजट बिगड़ जाए. इसके साथ ही अगर आप कोई लेनदेन करते हैं तो आज के दिन उसमें भी सावधानी बरतें.

निवेश को लेकर भी रहे सावधान 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि करियर के लिहाज से धनु राशि का दिन आज काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. आज चंद्रमा आपके दसवें घर में उपस्थित होंगे, जिससे आप अपने कार्य में फोकस कर सकेंगे और उसे बेहतर तरीके से कर पाने में सक्षम होंगे. आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को अपने बातचीत में स्पष्टता रखने की जरूरत है और काफी अनुशासित होने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज निवेश को लेकर काफी चुनिंदा बनें. आप पहले यह समझने कि कौन सी चीज आपके लिए आवश्यक है. उन्हीं चीजों में अपना पैसा लगाएं तब आपको फायदा पहुंच सकता है.

पारिवारिक जीवन में आने वाली है शांति
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में आज काफी शांति बनी रहेगी. लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज दूर हो सकता है. धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी गुजरने वाली है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी मौज-मस्ती करेंगे और काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान महादेव की उपासना करनी चाहिए और भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ होने वाला है धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक साथ रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed