मंगल बनाएंगे बिगड़े काम, सुबह उठकर करें ये उपाय, मेष राशि की आज चांदी
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 28 April 2026 : मेष राशि की सेहत आज अच्छी रहेगी. काम के दबाव से हल्की थकान हो सकती है. मोबाइल कम चलाएं. प्यार और रिश्तों में खट्टा-मीठा तनाव बना रहेगा. काम में व्यस्तता के चलते पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. आज उपाय के तौर पर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल कर्म भाव में गोचर करेंगे, इससे काम में मन लगा रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 28 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहेगा. आर्थिक नजरिए से दिन फायदेमंद साबित होगा. प्यार और रिश्तों में खट्टी-मीठी नोकझोक हो सकती है. हालांकि, प्यार भरी बातों से दूरियां खत्म होंगी. भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें. दिन अच्छा रहेगा. आज वसंत ऋतु, माष वैसाख है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.42 पर और सूर्यास्त 6.54 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.45 तक रहेगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और मांगलिक काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 3.36 से 5.15 रहेगा. दिशाशूल उत्तर दिशा में होगा. नया काम नहीं करें.
संतुलन जरूरी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा भरपूर रहेगी. काम के दबाव में हल्की थकान होने की उम्मीद है. समय पर भोजन करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आराम ज्यादा से ज्यादा करें. मोबाइल कम चलाएं. नींद पूरी लें. सलाह के तौर वर्क और लाइफ में बैलेंस बनाए. ज्यादा तनाव न लें. प्यार और रिश्तों में खट्टा-मीठा तनाव बना रहेगा. पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे थोड़ी नाराजगी बढ़ेगी. हालांकि, आपकी प्यार भरी बातों से गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे. अविवाहितों के लिए दिन सामान्य रहेगा. किसी दोस्त से प्यार की बातें आगे बढ़ सकती हैं. परिवार में सहयोग बना रहेगा. घर के लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा. परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है.
मिलेगी नई जिम्मेदारी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आमदनी में वृद्धि के योग दिख रहे हैं. व्यवसाय से लंबा लाभ होगा. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. हालांकि, सोच समझकर पैसा इन्वेस्ट करें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी. प्रमोशन हो सकता है. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यवसाय में विस्तार और नई डील संभव है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


