धनु राशि वाले आज लेन-देन से बचें, परिवार में भी हो सकता है तनाव, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 18 april 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. आज आपको काफी समझदारी से काम लेना होगा और इसमें आपका शांत स्वभाव ही काम आएगा. प्यार में भी आज आपको अपनी बातें साफ-साफ कहनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी से बचा जा सके. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि….
जमुई: 18 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को शनि की दृष्टि का प्रभाव देखने को मिल सकता है. आज के दिन शनि के प्रभाव से आपके कार्यभार में अचानक वृद्धि हो सकती है. आज के दिन आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. खासकर नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत होगी.
आज निर्णय लेने में ना करें जल्दाबाजी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातक जो नौकरी करते हैं, कारोबार करते हैं या अन्य किसी भी तरह का काम करते हैं, उन्हें काफी समझदारी दिखानी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि अगर आज बिना योजना बनाए कोई भी काम करते हैं तो आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी का प्रेशर आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको किसी तरह के बड़े वित्तीय लेन-देन से परहेज करना चाहिए. आज के दिन अगर आप किसी को उधारी देते हैं या किसी नए निवेश में पैसा लगाते हैं तो आपका पैसा फंस सकता है.
परिवार में आज हो सकता है तनाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. आज आपको काफी समझदारी से काम लेना होगा और इसमें आपका शांत स्वभाव ही काम आएगा. प्यार में भी आज आपको अपनी बातें साफ-साफ कहनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी से बचा जा सके. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. उन्होंने बताया कि आज हनुमान जी की पूजा करने से आपको लाभ हो सकता है. साथ ही आज शनि चालीसा का पाठ करें और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग आसमानी रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


