कन्या राशि वाले संभलकर बिताएं आज का दिन, वाणी और फैसलों की चूक पड़ेगी भारी, जानें उपाय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 18 april 2026: आर्थिक दृष्टि से देखें तो आज का दिन सामान्य रहेगा. यदि आपने किसी को उधार पैसा दिया है तो दोपहर के बाद उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, आज किसी को नया उधार देने से बचें. अपने दिल की बात किसी को कहने से बचें.
परमजीत/देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. दिन की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र से होकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगी और आयुष्मान योग का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा. साथ ही चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है, जिसका सीधा असर कन्या राशि के जातकों पर पड़ता दिखाई देगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए पूरी तरह शुभ नहीं कहा जा सकता, बल्कि मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा.
दिनभर मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचना चाहिए. आज फिजूल के वाद-विवाद से दूर रहें, क्योंकि आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है. बेहतर होगा कि आप अपने शब्दों और व्यवहार पर नियंत्रण रखें और धैर्य के साथ काम लें. व्यापार में धन निवेश करने से बचें. आज किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले समय का विशेष ध्यान रखें. ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, इसलिए यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो या नया काम शुरू करना हो तो उसे दोपहर के बाद ही करें.
व्यापार से जुड़े लोगों को आज धन निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लाभ की स्थिति स्पष्ट नहीं है और नुकसान की आशंका बनी रह सकती है. वाहन, जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी आज के दिन टाल देना ही बेहतर रहेगा. आपने कार्य के प्रति आलस्य बिल्कुल ना करें. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आज आलस्य दिखाने पर अधिकारी या बॉस नाराज हो सकते हैं. कोशिश करें कि समय पर अपना काम पूरा करें और अनुशासन बनाए रखें.
आर्थिक दृष्टि से देखें तो आज का दिन सामान्य रहेगा. यदि आपने किसी को उधार पैसा दिया है तो दोपहर के बाद उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, आज किसी को नया उधार देने से बचें. अपने दिल की बात किसी को कहने से बचें. निजी जीवन में भी आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहने या प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है, इसलिए इस कदम को कुछ समय के लिए टाल देना ही समझदारी होगी.
दिनभर मन थोड़ा उदास या परेशान रह सकता है और किसी बात को लेकर संध्या तक तनाव बना रह सकता है. ऐसे में खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें और बेवजह की चिंताओं से दूर रहें. संध्या के समय जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. संध्या के समय आप अपने जीवनसाथी या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा और दिनभर की थकान भी दूर होगी. यह समय रिश्तों को मजबूत करने और सुकून पाने के लिए अच्छा रहेगा.
आज का उपाय यह है कि सुबह स्नान के बाद भगवान बजरंगबली की पूजा करें और ऊं हं हनुमते नमः मंत्र का जाप 108 बार करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता कम होगी. दिशाशूल आज पूर्व दिशा में माना गया है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें या यदि जाना जरूरी हो तो दही खाकर निकलें. आज का शुभ अंक 5 है और शुभ रंग हरा रहेगा, जिसे अपनाने से दिन के नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


