अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, धनु समेत इन 5 राशियों को होगा धन लाभ और करियर

अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, धनु समेत इन 5 राशियों को होगा धन लाभ और करियर

Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों की वजह से भारत समेत पूरे विश्व में फेमस हैं. बाबा वेंगा की अब अगले सप्ताह 20 से 26 अप्रैल को लेकर की गईं मेष, सिंह समेत 5 राशियों की भविष्यवाणियां काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन राशियों को अगले सप्ताह में कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे. आइए देखते हैं 20 से 26 अप्रैल को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

Zoom

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: विश्वभर में अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए चर्चित बाबा वेंगा को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. उनकी कथित भविष्यवाणियों के अनुसार, अप्रैल के इस सप्ताह यानी 20 से 26 अप्रैल के दिन कुछ खास राशियों को बेहद शुभ संकेत मिल सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर यह कहा जा रहा है कि अप्रैल के इस सप्ताह मेष, सिंह, मकर समेत पांच राशियों के करियर, बिजनेस और सामाजिक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है. यह समय उनके लिए नई संभावनाओं और सफलता के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति में ऐसा बदलाव हो रहा है, जो इन राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएगा. आइए देखते हैं 20 से 26 अप्रैल को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए 20 से 26 अप्रैल तक का समय काफी फायदेमंद रहने वाला है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में सफलता का रास्ता तैयार करेंगी. वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे आप परिवार की सभी जरुरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ मतभेद चल रहे हैं तो इस सप्ताह खत्म हो जाएंगे और बातचीत के माध्यम से रिश्ते फिर से मजबूत हो जाएंगे.

सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए 20 से 26 अप्रैल तक का समय काफी लाभदायक रहने वाला है. इस सप्ताह समाजिक कार्यों में शामिल होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे. वहीं बिजनेस करने वालों की अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पिताजी के साथ आपेक संबंध मजबूत होंगे और धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए 20 से 26 अप्रैल तक का समय शानदार रहने वाला है. वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होगी, जिससे अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलने की संभावना है. विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों की इस सप्ताह इच्छा पूरी होगी और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा.

मकर राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 20 से 26 अप्रैल तक का समय फलदायक रहने वाला है. मकर राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और परिवार का हर जगह साथ मिलेगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है और बिजनेस में विस्तार के अवसर सामने आ सकते हैं. निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा.

कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 20 से 26 अप्रैल तक का समय स्थिरता और सफलता लेकर आ सकता है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के कारण सराहना प्राप्त हो सकती है. बिजनेस में भी नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और बाजार में आपकी अच्छी प्रतिष्ठा बनेगी. धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिलेगा. संतान की वजह से अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed