Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वाले नए काम से रहें दूर, जानें लकी नंबर और कलर
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन (शुक्रवार) किसी नए प्रोजेक्ट या योजना की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है. जो भी प्लानिंग आपने की है, उसे फिलहाल रोककर रखें और सही वक्त का इंतजार करें. आज धैर्य बनाए रखने से आने वाले समय में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी.
बिलासपुर. 17 अप्रैल 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिश्रित संकेत लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो रीडर शक्ति के अनुसार, आज का दिन थोड़ा धीमा और ठहरा हुआ महसूस हो सकता है लेकिन यही ठहराव आगे की सफलता की नींव भी रखेगा. आज जल्दबाजी या नए काम की शुरुआत से बचते हुए आत्मचिंतन और ध्यान पर जोर देना जरूरी है. शांत मन से लिए गए फैसले आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको मजबूती देगा.
काम में जल्दबाजी से बचें
आज कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे पुराने तरीकों को बार-बार दोहराने से बचें. खुद के साथ समय बिताएं, मेडिटेशन करें और अपने विचारों को समझने की कोशिश करें. शांतिपूर्वक काम करने से ही आपके काम में गति आएगी और बेहतर परिणाम मिलेंगे.
योजना की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं दिन
आज का दिन किसी नए प्रोजेक्ट या योजना की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है. जो भी प्लान आपने बनाए हैं, उन्हें फिलहाल रोककर रखें और सही समय का इंतजार करें. धैर्य बनाए रखने से आने वाले समय में बेहतर ग्रोथ देखने को मिलेगी.
परिवार और पार्टनर का मिलेगा पूरा सहयोग
परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे और हर परिस्थिति में उनका साथ मिलेगा. जीवनसाथी भी आपके कार्यों में सहयोग करेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
उपायों से बढ़ेगा सकारात्मक प्रभाव
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन नियमित ध्यान और दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है. लाल और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे जबकि लकी नंबर 3 रहेगा. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को दान करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


