सामुद्रिक शास्त्र में छिपा है लंबी, छोटी, टेढ़ी नाक का राज, जानें कितने लकी हैं आप?
Last Updated:
Nose Personality Traits: लोगों को आपने यह कहते हुए सुना होगा कि यह मेरी नाक का सवाल है. इस मुहावरे के गहरे मायने हैं. सामुद्रिक शास्त्र में नाक के आकार का वर्णन विस्तार से किया गया है. जिसमें बताया गया है कि लंबी, छोटी, टेढ़ी, चपटी या अन्य नाक वाले लोग कैसे होते है.
नाक के आकार और व्यक्तित्व.
Nose Personality Traits: एक मुहावरा है नाक का सवाल. आपने लोगों को किसी महत्वपूर्ण काम के संदर्भ में यह कहते हुए सुना होगा कि यह मेरे नाक का सवाल है. नाक का सवाल मुहावरे का अर्थ व्यक्ति के प्रतिष्ठा से है. यह मुहावरा ऐसे ही नहीं बना है, सामुद्रिक शास्त्र में नाक के अलग अलग आकार का वर्णन है, जिससे व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है. यह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति से भी जुड़ा है. किसी की नाक लंबी होती है, तो किसी की छोटी नाक होती है, जबकि किसी की नाक टेढ़ी होती है, इसके अलग-अलग अर्थ होते हैं. अब आपकी नाक कैसी है? आइए सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं नाक के आकार से व्यक्तित्व.
नाक के आकार और व्यक्तित्व
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की नाक ऊंची है तो उस व्यक्ति के गुण अच्छे हो सकते हैं. उसका चाल-चलन बहुत अच्छा माना जाता है. ऐसे लोग समाज में मान सम्मान प्राप्त करते हैं. कभी-कभी ऐसे लोगों में अपनी प्रतिष्ठा को लेकर अहम की भावना भी आ सकती है.
- जिन लोगों की नाक लंबी होती है, वे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं और उनके पास धन, सुख और समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है. सामुद्रिक शास्त्र में लिखा है हाथी के नाक की तरह जिसका नाक होता है, वे लोग सुखी और धनी होते हैं.
- जिन लोगों की नाक तिल के फूल के समान यानि कि सुवा के समान होती है, वे लोग एक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं. उनके अंदर राजा के समान गुण देखने को मिल सकते हैं.
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की नाक टेढ़ी होती है, वह आदमी काफी धनवान होता है. उस पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है. उसके जीवन में धन, संपत्ति और वैभव की प्राप्ति होती है. ऐसे लोगों की इच्छाशक्ति मजबूत होती है और ये कभी कभी जिद्दी भी होते हैं.
- जिस किसी की नाक अन्य लोगों की तुलना में छोटी होती है, वे लोग गुण धर्म में तत्पर होते हैं. ऐसे लोग भावुक और शर्मीले हो सकते हैं. लोगों में आसानी से घुलते मिलते नहीं हैं. टीम वर्क में विश्वास करते हैं.
- सामुद्रिक शास्त्र में लिखा है कि जिसकी नाक सीधी और गोल हो, नाक के छेद छोटे हों, उसे शुभ माना गया है. जिसकी नाक का अगला भाग मोटा हो, बीच में गहरी और नरम हो, उसे शुभ नहीं माना जाता है.
- जिनकी नाक चपटी और लंबी होती है, वे लोग तेज होते हैं. ऐसे लोग वाद विवाद में आगे हो सकते हैं. ऐसे लोग किसी के गलत बात को बर्दाश्त नहीं करते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


