वैशाख अमावस्या पर सावधान रहें 5 राशिवाले, सेहत, धन, रिश्ते होंगे खराब! जानें क्या न करें
Last Updated:
Vaishakh Amavasya 2026 Horoscope: वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को है. अमावस्या के दिन बुरी शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है. इस साल वैशाख अमावस्या के दिन 5 राशिवालों को सावधान रहना चाहिए. इन लोगों के सेहत, धन और रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं.
वैशाख अमावस्या का 5 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव. (Photo: AI)
वैशाख अमावस्या का 5 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
मिथुन: वैशाख अमावस्या के दिन मिथुन वालों के जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ उथल-पुथल मच सकता है. इस दिन आप गुस्सा अधिक कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और शांति से काम लें. इस दिन आपको अजनबी लोगों से बचना चाहिए. इस दिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. इससे आपको समस्याएं आ सकती हैं. इस दिन तनाव से आप परेशान हो सकते हैं.
कन्या: वैशाख अमावस्या के दिन कन्या वालों को धन के मामले में सावधान रहना होगा. भरोसे में लेकर कोई आप से पैसे ऐंठ सकता है. किसी को धन उधार न दें. इस दिन आपको कोई बड़ा काम या जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन आप लापरवाही न करें क्योंकि इससे आपकी बेइज्जती हो सकती है. वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है, इसके लिए नरम रुख अपनाएं और पार्टनर से सही से पेश आएं.
वृश्चिक: वैशाख अमावस्या पर वृश्चिक राशिवालों को संयम से काम लेना होगा. कोई आपको गलत सूचना देकर बरगला सकता है. उसे प्रभाव में आकर आप अपने रिश्तों को खराब कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है. वाद विवाद से बचें. घर के मामलों में बाहरी लोगों के दखल को स्वीकार न करें, इससे काम और खराब होगा. परिवार में कलह बढ़ सकती है. इस दिन लोग आपकी क्षमताओं पर शक कर सकते हैं. नकारात्मक लोगों और विचारों से दूर रहें. इस दिन कार्यस्थल पर कुछ बदलाव का सामना करना पड़ सकता है.
धनु: वैशाख अमावस्या के दिन धनु राशि के लोग अपने विवेक से काम लें. दूसरों की बातों पर अंधा भरोसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. दूसरों की बातों में आकर गलत फैसले कर सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, उन लोगों पर विवाह का दबाव बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर आपका काम प्रभावित हो सकता है, इससे आपका लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आ सकती हैं.
कुंभ: वैशाख अमावस्या को कुंभ वाले लोग दूसरों के मामलों में दखल न दें तो अच्छा रहेगा. अपने काम से काम रखें, नहीं तो आपके लिए परेशानियां पैदा हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को काम में धैर्य और शांत मन की जरूरत होगी. जल्दीबाजी करने या गुस्से से आपका नुकसान हो सकता है. इस दिन जरूरी कामों को न टालें. भविष्य की चिताएं आपको परेशान कर सकती हैं, ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


