घर से काम करते समय टूटता है फोकस? जानिए सही दिशा और बैठने का सही तरीका

घर से काम करते समय टूटता है फोकस? जानिए सही दिशा और बैठने का सही तरीका

Last Updated:

वर्क फ्रॉम होम के दौरान फोकस की कमी और चिड़चिड़ापन आम समस्या बनती जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कारण सिर्फ काम का दबाव नहीं, बल्कि बैठने की गलत दिशा, अव्यवस्थित जगह और खराब आदतें भी हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा, पर्याप्त रोशनी और व्यवस्थित कार्यस्थल अपनाकर काम में फोकस और सकारात्मकता बढ़ाई जा सकती है.

फरीदाबाद: वर्क फ्रॉम होम आजकल आम बात हो गई है, लेकिन कई लोग शिकायत करते हैं कि घर से काम करते समय उनका फोकस बार-बार टूटता है काम में मन नहीं लगता या चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. कई बार हम इसे काम का दबाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी वजह आपके घर का माहौल और बैठने की दिशा भी हो सकती है? छोटी-छोटी आदतें और गलत सेटअप आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं.

पूर्व दिशा की ओर मुख करके काम करना सबसे उत्तम

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ उदासीन आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे पहली गलती जो लोग करते हैं लोग बिस्तर पर बैठकर काम करना. बिस्तर सिर्फ आराम के लिए होता है उसे काम की जगह नहीं बनाना चाहिए. काम के लिए एक अलग और तय जगह होनी चाहिए जैसे स्टडी टेबल या कोई साफ-सुथरा कोना जहां बैठकर रोजाना समय पर काम किया जाए. काम करते समय दिशा का भी खास महत्व होता है. पूर्व दिशा की ओर मुख करके काम करना सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि यह सूर्य की दिशा है. इसके अलावा उत्तर दिशा भी अच्छी मानी जाती है. अगर ये दोनों संभव न हों तो ईशान कोण पूर्व और उत्तर के बीच का कोना सबसे शुभ माना जाता है. साफ-सफाई और व्यवस्थित जगह पर बैठकर काम करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और काम में मन लगता है.

काम करते समय पर्याप्त रोशनी होना बेहद जरूरी

कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया काम करते समय पर्याप्त रोशनी होना बेहद जरूरी है. अंधेरे में बैठकर लैपटॉप चलाना ही साथ ही खाना खाते समय लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. भोजन को ध्यान से और शांति से करना चाहिए.

कौन सी आदते हैं गलत

कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया रोज की आदतों का भी सीधा असर हमारे जीवन और काम पर पड़ता है. जैसे टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाना या बिना हाथ धोए इलेक्ट्रॉनिक चीजों को छूना ये सब गलत आदतें हैं. शास्त्रों के अनुसार भोजन को अच्छे से चबाकर और ध्यानपूर्वक खाना चाहिए. अगर हम इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसका असर हमारे काम घर के माहौल और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम अपने काम करने की जगह दिशा और आदतों को सही करें, ताकि काम में तरक्की और जीवन में संतुलन बना रहे.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed