पंचांग, 16 अप्रैल: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, देखें मुहूर्त

पंचांग, 16 अप्रैल: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 April 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, विष्टि करण, इंद्र योग, द​दक्षिण का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज सुबह 05:55 ए एम से भद्रा का साया है, जो सुबह 09:25 ए एम तक है. इसका वास धरती है. इस वज​​​ह से भद्रा में कोई शुभ काम न करें. वैसे आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 01:59 पी एम से लेकर कल 05:54 ए एम तक है. पूरे दिन पंचक है.

जो लोग आज गुरुवार व्रत हैं, वे भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, अक्षत्, पीले चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, हल्दी, पंचामृत, तुलसी के पत्ते आदि से करें. श्रीहरि को गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं. विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. विष्णु पूजा से गुरु दोष दूर होगा. जल्द विवाह के योग बनेंगे, दांपत्य जीवन सुखमय होगा. आज के दिन हल्दी, केला, पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, सोना, पीतल आदि का दान करें. इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 अप्रैल 2026

आज की तिथि- चतुर्दशी – 08:11 पी एम तक, फिर अमावस्या
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 01:59 पी एम तक, उसके बाद रेवती
आज का करण- विष्टि – 09:25 ए एम तक, शकुनि – 08:11 पी एम तक, फिर चतुष्पाद
आज का योग- इन्द्र – 10:38 ए एम तक, उसके बाद वैधृति
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:47 पी एम
चन्द्रोदय- 05:30 ए एम, अप्रैल 17
चन्द्रास्त- 05:39 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
अमृत काल: 09:27 ए एम से 10:58 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01:59 पी एम से 05:54 ए एम, अप्रैल 17
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 17

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:55 ए एम से 07:31 ए एम
चर-सामान्य: 10:45 ए एम से 12:21 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:21 पी एम से 01:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:34 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:11 पी एम से 06:47 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:47 पी एम से 08:11 पी एम
चर-सामान्य: 08:11 पी एम से 09:34 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:21 ए एम से 01:44 ए एम, अप्रैल 17
शुभ-उत्तम: 03:07 ए एम से 04:31 ए एम, अप्रैल 17
अमृत-सर्वोत्तम: 04:31 ए एम से 05:54 ए एम, अप्रैल 17

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:55 ए एम से 07:31 ए एम
गुलिक काल- 09:08 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 11:04 ए एम, 03:21 पी एम से 04:13 पी एम
राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:34 पी एम
भद्रा- 05:55 ए एम से 09:25 ए एम
भद्रा का वास- धरती पर
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

श्मशान में – 08:11 पी एम तक, फिर गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed