क्या आपका डोरमैट कर रहा है आपकी तरक्की ब्लॉक? जानिए किस दिशा में कौन-सा रंग है सबसे शुभ

क्या आपका डोरमैट कर रहा है आपकी तरक्की ब्लॉक? जानिए किस दिशा में कौन-सा रंग है सबसे शुभ

Last Updated:

Doormat Color: घर की खुशहाली सिर्फ बड़ी चीजों से नहीं, कई बार छोटी-छोटी आदतों और चुनावों से भी तय होती है. आपने अक्सर सुना होगा कि मुख्य दरवाजा घर की किस्मत का प्रवेश द्वार माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी दरवाजे पर रखी डोरमैट भी आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है? दरवाजे की दिशा के हिसाब से डोरमैट का रंग चुनना बेहद जरूरी होता है. सही रंग जहां घर में पॉजिटिव एनर्जी और पैसों का फ्लो बढ़ाता है, वहीं गलत रंग कई बार आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

क्यों अहम है डोरमैट का रंग? हम अक्सर डोरमैट को सिर्फ सफाई के नजरिए से देखते हैं-जूते पोंछने की चीज, लेकिन वास्तु में इसे ऊर्जा के फिल्टर की तरह माना जाता है. जो भी ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, वह सबसे पहले इसी डोरमैट से होकर गुजरती है. सोचिए, अगर आप रोज घर में आते वक्त एक गंदे या नेगेटिव फील देने वाले मैट पर पैर रख रहे हैं, तो उसका असर आपके मूड और सोच पर भी पड़ेगा. यही कारण है कि सही रंग का चुनाव न सिर्फ घर की वाइब बदल सकता है, बल्कि धीरे-धीरे आपके फैसलों और आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल सकता है.

door mat vastu tips

1. दक्षिण दिशा के दरवाजे के लिए सही रंग
हरा रंग क्यों है बेहतर? अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है, तो हरे रंग की डोरमैट को शुभ माना जाता है. दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है, और हरा रंग इस ऊर्जा को बैलेंस करने में मदद करता है. किन रंगों से बचें? इस दिशा में लाल रंग की डोरमैट रखने से बचना चाहिए. लाल रंग पहले से मौजूद अग्नि ऊर्जा को और बढ़ा देता है, जिससे तनाव, खर्च और आर्थिक असंतुलन बढ़ सकता है.

door mat vastu tips

2. उत्तर दिशा के दरवाजे के लिए क्या रखें? नीला और ग्रे रंग क्यों सही? उत्तर दिशा जल तत्व का प्रतीक मानी जाती है. इसलिए इस दिशा में नीले या ग्रे रंग की डोरमैट रखना अच्छा माना जाता है. ये रंग शांति और स्थिरता लाते हैं, जो धन के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करते हैं. काले रंग से क्यों दूरी? कई लोग काले रंग की मैट इसलिए लेते हैं क्योंकि वह जल्दी गंदी नहीं दिखती, लेकिन वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में काला रंग धन के प्रवाह को धीमा कर सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

door mat vastu tips

3. पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में क्या करें? तरक्की के लिए हरा रंग अगर आपके घर का प्रवेश द्वार पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में है, तो हरे रंग की डोरमैट सबसे बेहतर मानी जाती है. यह दिशा विकास और नए अवसरों से जुड़ी होती है. रियल लाइफ में भी देखा गया है कि ऐसे घरों में जहां एंट्रेंस साफ-सुथरा और हल्के रंगों वाला होता है, वहां माहौल ज्यादा पॉजिटिव महसूस होता है.

door mat vastu tips

4. पश्चिम दिशा के दरवाजे के लिए सही विकल्प सिल्वर, गोल्डन और सफेद रंग पश्चिम दिशा धातु तत्व से जुड़ी होती है. इस दिशा में सिल्वर, गोल्डन या सफेद रंग की डोरमैट रखना शुभ माना जाता है. ये रंग स्थिरता और संतुलन लाते हैं.

door mat vastu tips

लाल रंग से क्यों बचें? यहां लाल रंग रखने से धातु और अग्नि का टकराव होता है, जिससे घर में अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं.

door mat vastu tips

छोटी सी चीज, बड़ा असर आजकल लोग इंटीरियर डिजाइन पर काफी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार बेसिक चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं. डोरमैट भी उन्हीं में से एक है. सही रंग चुनना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक दिख सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed