आपकी चाल कैसी है? आप तेज चलते हैं या धीमे, सामुद्रिक शास्त्र में इसके भी हैं खास मायने
Walking Speed Personality: कोई व्यक्ति तेज चलता है तो किसी की चाल धीमी होती है. कोई जब चलता है तो उसके पैरों से चलने की आवाज आती है. उसके एक एक कदम का अंदाजा उसके चलने की आवाज से लग जाता है, कुछ लोग दबे पांव चलते हैं. कहने का मतलब यह है कि उनके चलने पर बिल्कुल भी आवाज नहीं होती है. सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं और पुरुष की चाल का वर्णन है. चाल देखकर समझा जा सकता है कि कौन से व्यक्ति कैसा है? आइए सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं किसी की चाल के क्या मायने होते हैं?
हाथी या बैल की चाल वाला व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की चाल हाथी, हंस या न्यौला की तरह होती है, या फिर बैल की चाल के समान होती है, ऐसे लोग धर्म, अर्थ और काम में शामिल होते हैं.
छोटे-छोटे कदम चलने वाला व्यक्ति
इस शास्त्र में बताया गया है कि जो व्यक्ति चलते समय छोटे-छोट कदम बढ़ाते हैं, वे लोग दरिद्र होते हैं, वे धनहीन होते हैं.
एक समान गति से चलने वाला व्यक्ति
जो व्यक्ति एक समान गति से चलता है, उसके कदमों की आवाज नहीं होती है, उसकी चाल देखने में अच्छी लगती है, जिसमें कोई रुकावट नहीं होती है, ऐसे पुरुष धनवान होते हैं. उनके पास धन और धान्य की कोई कमी नहीं होती है.
लंबे-लंबे कदम चलने वाला व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जो पुरुष लंबे-लंबे कदम चलता है, जिनका पैर चलते समय सुखपूर्वक उठते और आगे बढ़ते हैं, जिनकी चाल मोर, बिल्ली या सिंह के समान होती है, वे लोग भाग्यशाली होते हैं. उनको भाग्य की मदद से बहुत कुछ हासिल हो जाता है.
टेढ़ी चाल वाले व्यक्ति
जिन लोगों की चाल टेढ़ी-मेढ़ी होती है, चलते समय उनके कदम देखने में अच्छे नहीं लगते हैं, जिनकी चाल विषम होती है यानि ऊंची-नीची होती है, चलने की गति कभी धीमी, कभी तेज होती है, चलते समय उनके पैर आपस में लड़ते हों, ऐसी चाल वाले व्यक्ति अच्छे नहीं माने जाते हैं.
धूल उड़ाते हुए चलने वाले व्यक्ति
जो व्यक्ति चलते समय अपने पैरों से धूल उड़ाता है, या जो चलते समय अपने पंजे पर उछलता है, ऐसी चाल वाले लोगों को अच्छा नहीं माना गया है. ऐसे लोगों की संगत खराब होती है, इनका स्वभाव ठीक नहीं होता है और वे बदमाश प्रवृत्ति के हो सकते हैं.


