मकर राशि वाले विवाद से बचें, लव लाइफ में पार्टनर का मिलेगा भरपूर सहयोग
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 9 April 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन संयम और धैर्य से काम लेने का है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें. नौकरीपेशा लोगों को आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि व्यापारियों को भावनात्मक फैसलों से बचना चाहिए. सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें. वहीं प्रेम और पारिवारिक जीवन में सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा. दिन को बेहतर बनाने के लिए इष्ट देव की पूजा और सकारात्मक सोच अपनाना फायदेमंद रहेगा.
आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए आज यानी 9 अप्रैल का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आज आपको अपने कामों से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी है. और हर कार्य को धैर्य के साथ पूरा करना है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपकी पूरी योजना को बिगाड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ें. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज का दिन मकर राशि वालों के लिए संयम और धैर्य का है.
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और दूसरों से ज्यादा अपेक्षाएं भी न रखें. आज आपको अपने प्रयासों पर भरोसा करना होगा. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को आज अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है. सेहत के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर रहने के संकेत हैं.
व्यापार में आज इससे बचने की जरूरत
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है. संभव है कि आज आपके बिजनेस से जुड़ा कोई कर्मचारी या महत्वपूर्ण चीज आपसे दूर हो जाए, जो भविष्य के लिए आपके लिए ठीक रहेगी. आज भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए. कुछ व्यापारियों को आज मन में विरक्ति या उदासी भी महसूस हो सकती है.
नौकरीपेशा लोग आज इससे रहें दूर
नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि आज अपने काम पर ध्यान दें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें. ऑफिस में शांति से दिन बिताने की कोशिश करें और अपनी निजी जिंदगी की बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर ही आप आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं.
छात्र वर्ग के जातक आज करें ये काम
लवर्स के लिए खास रहने वाला है दिन
मकर राशि वालों के पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. मैरिड कपल्स और लवर्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. सेहत के मामले में आज सावधानी जरूरी है. मौसम में बदलाव के कारण वायरल, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें.
मकर राशि के जातक आज करें ये काम
मकर राशि के जातक आज अपने इष्ट देव के कवच का पाठ करें. संभव हो तो मां भगवती या पंचमुखी हनुमान का कवच पाठ करना शुभ रहेगा. ऐसे करने से दिन साकारात्मक रहेगा और मन को शांति मिलेगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


