धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, करियर में मिलेगी सफलता, गुस्से पर रखें काबू

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, करियर में मिलेगी सफलता, गुस्से पर रखें काबू

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal:आज के दिन धनु राशि के जातकों को गुरु की मौजूदगी का फायदा मिलेगा. आप जहां काम करते हैं वहां आपको बनाई गई योजनाएं प्रभावी होंगी और आपके नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. आज गुरु आपके कार्यक्षेत्र में आपको काफी मदद करेंगे.धनु राशि के जातकों को आज अपने रिश्ते में खुशियां लाने का अवसर मिलेगा. अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आज आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास आपके बीच की दूरियों को कम करेंगे

Zoom

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

9 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है. आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से बारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं, जिस का असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को त्रिग्रही योग का भी लाभ पहुंचेगा.

आज धनु राशि के चौथे भाव में शनि, मंगल और सूर्य का जमावड़ा लगने वाला है. जबकि आज के दिन धनु राशि के सप्तम भाव में गुरु विराजमान होने वाले हैं. ऐसे में आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में कई बड़ी चीजें होने वाली हैं. आज के दिन गुरु की मौजूदगी आपके नेतृत्व क्षमता का विकास करेंगे तो बुध के कारण आपके ज्ञान और बुद्धिमता में वृद्धि होने वाली है. इतना ही नहीं आज के धनु राशि के जातकों को आर्थिक रूप से भी फायदा होने वाला है.

आज करियर के लिहाज से ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को गुरु की मौजूदगी का फायदा मिलेगा. आप जहां काम करते हैं वहां आपको बनाई गई योजनाएं प्रभावी होंगी और आपके नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. आज गुरु आपके कार्यक्षेत्र में आपको काफी मदद करेंगे. इतना ही नहीं बुध की मौजूदगी से लोग आपके बुद्धिमता की सराहना करेंगे और इस से आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज के दिन उसके भी पूर्ण होने की संभावना बन रही है. जिस से आपका तनाव कम हो सकता है. निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है.

प्यार के मामले में ऐसा रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने रिश्ते में खुशियां लाने का अवसर मिलेगा. अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आज आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास आपके बीच की दूरियों को कम करेंगे. निजी जीवन की बात करें तो आज आप किसी बात को लेकर अकेला महसूस कर सकते हैं. आज आप किसी बात पर क्रोधित हो सकते हैं. सेहत को लेकर आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए. भगवान विष्णु की पूजा करने से आज आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 8 रहने वाला है.

Source link

You May Have Missed