तुला राशिफल: करियर शांत, लेकिन घर में हलचल… जानें चंद्रमा के बदलाव का पूरा असर
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 9 April 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है, चंद्रमा का गोचर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में, यानी आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर चुका है. ज्योतिष में यह भाव माता, सुख-सुविधा, संपत्ति, वाहन और घरेलू जीवन का होता है.
अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 9 अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में, यानी आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर चुका है. ज्योतिष में यह भाव माता, सुख-सुविधा, संपत्ति, वाहन और घरेलू जीवन से जुड़ा होता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यस्थल पर आज स्थिति सामान्य और स्थिर बनी रहेगी. कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा, जिससे आप मानसिक रूप से थोड़ा सहज महसूस करेंगे. जो लोग रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी या इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना भी बन रही है. हालांकि आज आपका मन ऑफिस के काम से ज्यादा घर से जुड़े कार्यों में लगा रह सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.
परिवार और माता का मिलेगा सहयोग
आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से काफी शुभ रहेगा. आपका झुकाव परिवार के साथ समय बिताने और घर के माहौल को बेहतर बनाने की ओर रहेगा. माता के साथ समय बिताना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा. उनका आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और मानसिक शांति प्रदान करेगा. घर के लिए नया सामान खरीदने या सजावट से जुड़ी कोई योजना भी बन सकती है.
सावधानी रखना भी जरूरी
आज एक बात का विशेष ध्यान रखें कि ऑफिस का तनाव घर तक न लाएं. घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखें और किसी बाहरी व्यक्ति को घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने दें, अन्यथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
तुला राशि के लिए आज का उपाय
आज गुरुवार का दिन है, इसलिए भगवान विष्णु की आराधना करें. केले के पेड़ में जल अर्पित करें और माथे पर केसरिया तिलक लगाएं. इससे खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें


