कन्या राशि वाले आज रहें सावधान, कार्यक्षेत्र में बना रहेगा तनाव, रिश्तों में रखें सावधानी

कन्या राशि वाले आज रहें सावधान, कार्यक्षेत्र में बना रहेगा तनाव, रिश्तों में रखें सावधानी

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने का है.भाई बहन मे मतभेद हो सकता है. आमदनी के मार्ग मे बाधा उत्पन्न हो सकता है. पुरुषार्थ मे भी कमी हो सकती है.कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि,मूल नक्षत्र, परिघ योग रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में संचार कर रहे हैं. इसी पंचांग के आधार पर देवघर बैद्यनाथ मंदिर के प्रसिद्ध तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी जी से जानते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है?आज कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने का है.भाई बहन मे मतभेद हो सकता है.

आमदनी के मार्ग मे बाधा उत्पन्न हो सकता है. पुरुषार्थ मे भी कमी हो सकती है.कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बहस से दूर रहें. नौकरीपेशा लोगों पर आज प्रदर्शन बेहतर करने का दबाव बना रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है. आज किसी भी जरूरी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है.

काम के सीलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती
काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन यह यात्रा आपके लिए ज्यादा लाभकारी साबित नहीं होगी. यदि बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा.किसी पुरानी आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है, लेकिन खर्चों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. आज ज्यादा झोल-झमेले या जोखिम भरे फैसलों में न पड़ें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है. शांति से और सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

जीवनसाथी की बातो को नजर अंदाज ना करे:
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी आज सावधानी जरूरी है. जीवनसाथी या पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें, वरना विवाद बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए साफ और ईमानदार बातचीत करें. आज आपके और जीवनसाथी के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है.
स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट संभव है. बीपी और शुगर से परेशान जातक अपनी दवाइयों में लापरवाही न करें.नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित आहार अपनाएं.

उपाय -आज गणेश जी की पूजा करें
सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश को दूर्वा घास और लड्डू चढ़ाएं. गाय को हरा चारा खिलाए.गरीबों को दान करें,हरी मूंग दाल, हरी सब्जी या हरे कपड़े का दान करें. इससे ग्रह दोष शांत होते हैं.तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं.

आज हरे रंग का उपयोग करे.

Source link

You May Have Missed