आज का पंचांग, 8 अप्रैल: बुधवार व्रत, गणेश पूजा, रवि योग, भद्रा, जानें मुहूर्त, सूर्योदय
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 April 2026: आज बुधवार व्रत हैं, जिसमें गणेश जी की पूजा विधि विधान से करते हैं. आज का व्रत और पूजन रवि योग में होगा. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, मूल नक्षत्र, वणिज करण, वरीयान् योग, उत्तर का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. आज पूरे दिन रवि योग है, वहीं भद्रा शाम 07:01 पी एम से लगेगी और यह कल सुबह तक है. इस भद्रा का वास पाताल लोक में है. भद्रा में शुभ कार्यों को करने की मनाही है. आज गणेश जी की पूजा सुबह में 06:03 ए एम से लेकर सुबह 09:13 ए एम के बीच कर सकते हैं. इस समय में लाभ-उन्नति मुहूर्त और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा.
आज गणेश जी की पूजा लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, चंदन, धूप, दीप, दूर्वा, नैवेद्य आदि से करें. उनको मोदक, लड्डू, पान, सुपारी आदि का भोग लगाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार व्रत कथा सुनें. फिर गणपति बप्पा की आरती करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके संकट दूर होंगे, अधूरे काम पूरे होंगे और कार्य सफल होंगे. जीवन में सुख, शांति और शुभता आएगी. आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें. हरा चारा, हरी मूंग, कांसे के बर्तन आदि का दान करें. बुध ग्रह मजबूत होगा, इससे निर्णय क्षमता और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 अप्रैल 2026
- आज की तिथि- षष्ठी – 07:01 पी एम तक, उसके बाद सप्तमी
- आज का नक्षत्र- मूल – पूर्ण रात्रि तक
- आज का करण- वणिज – 07:01 पी एम तक, फिर विष्टि – पूर्ण रात्रि तक
- आज का योग- वरीयान् – 05:11 पी एम तक, उसके बाद परिघ
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- बुधवार
- चंद्र राशि- धनु
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:03 ए एम
सूर्यास्त- 06:43 पी एम
चन्द्रोदय- 12:41 ए एम, अप्रैल 09
चन्द्रास्त- 09:45 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:33 ए एम से 05:18 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
- अमृत काल: 01:38 ए एम, अप्रैल 09 से 03:25 ए एम, अप्रैल 09
- विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:45 ए एम, अप्रैल 09
- रवि योग: पूरे दिन
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:03 ए एम से 07:38 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:38 ए एम से 09:13 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:48 ए एम से 12:23 पी एम
चर-सामान्य: 03:33 पी एम से 05:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:08 पी एम से 06:43 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:08 पी एम से 09:33 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:33 पी एम से 10:58 पी एम
चर-सामान्य: 10:58 पी एम से 12:23 ए एम, अप्रैल 09
लाभ-उन्नति: 03:12 ए एम से 04:37 ए एम, अप्रैल 09
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 07:38 ए एम से 09:13 ए एम
- गुलिक काल- 10:48 ए एम से 12:23 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:48 पी एम
- राहुकाल- 12:23 पी एम से 01:58 पी एम
- भद्रा- 07:01 पी एम से 06:02 ए एम, अप्रैल 09
- भद्रा का वास- पाताल लोक में
- दिशाशूल- उत्तर
शिववास
भोजन में – 07:01 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.


