तुलसी, गंगाजल और घड़ा… क्यों खास हैं ये चीजें वैशाख में? जानें वजह
Last Updated:
हिंदू धर्म में वैशाख का महीना बेहद पवित्र माना जाता है, जिसमें किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. अगर आप भी घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं, तो इस महीने कुछ खास वास्तु उपाय अपनाना बेहद लाभकारी हो सकता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख का महीना बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकते हैं. ऐसी स्थिति में वास्तु के अनुसार वैशाख महीने में कुछ खास उपाय करने से नकारात्मकता भी दूर की जा सकती है. तो चलिए जानते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली बनी रहे, तो इस महीने में कौन से उपाय अपनाने चाहिए.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू धर्म में वैशाख का महीना बेहद पवित्र माना जाता है. इस महीने कुछ खास उपाय करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाई जा सकती है और घर में सुख-शांति के साथ धन के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. ऐसी स्थिति में वास्तु के अनुसार इस महीने कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए.

वैशाख के महीने में घर के उत्तर या पूर्व दिशा में मिट्टी का घड़ा रखना चाहिए और उसमें जल भरकर रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक समृद्धि बढ़ती है. दरअसल, घर की उत्तर और पूर्व दिशा को ईशान कोण माना जाता है, जो सबसे पवित्र माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वैशाख के महीने में घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. घर के हर कोने की अच्छी तरह सफाई करें, खासकर उत्तर दिशा में रखे पुराने और बेकार सामान को हटा दें. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.

इतना ही नहीं, वैशाख के महीने में घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल या साफ जल का छिड़काव करना चाहिए. इस महीने में ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. जल छिड़काव करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बर्तन तांबे का ही हो.

वैशाख के महीने में तुलसी का विशेष महत्व होता है. ऐसे में इस महीने प्रतिदिन माता तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए और शाम के समय देसी घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.


