आपके माथे पर भी हैं 1, 2, 3 या 6 लकीरें? क्या है इनका मतलब, शुभ हैं या अशुभ

आपके माथे पर भी हैं 1, 2, 3 या 6 लकीरें? क्या है इनका मतलब, शुभ हैं या अशुभ

Last Updated:

Mathe Ki Lakiro Ka Matlab: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माथे पर 1 से लेकर 6 तक लकीरें हो सकती हैं. हर लकीर का अपना महत्व है. माथे की लकीरें भाग्य, धन, सेहत, संघर्ष आदि से जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं माथे की लकीरों का मतलब क्या होता है?

Zoom

माथे की लकीरों का मतलब.

Mathe Ki Lakiro Ka Matlab: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट और उसके शुभ या अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है. इसमें चेहरे को पढ़कर व्यक्ति के बारे में सबकुछ जान लेने की विशेषताओं का वर्णन है. आज हम बात कर रहे हैं माथे पर बनने वाली लकीरों के बारे में. कुछ लोगों का माथा बिल्कुल साफ होता है, उस पर कोई निशान या लाइन नहीं होती है. लेकिन कुछ लोगों के माथे पर एक, दो या तीन लाइनें होती हैं, किसी के माथे पर टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें होती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि मा​थे की इन लाइनों का मतलब क्या है? ये अशुभ होती हैं या अशुभ? क्या माथे की लाइनों को देखकर व्यक्ति का भविष्य बताया जा सकता है?

माथे की लकीरों का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे की लकीरे व्यक्ति के भाग्य और उसके धन से जुड़े राज को खोलती हैं. आपके यश और कीर्ति का संबंध भी इन लकीरों से होता है. इसे देखकर जान सकते हैं कि इससे आपको यश मिलेगा या नहीं. किए गए कार्यों से आपकी प्रसिद्धि होगी या नहीं, इसका भी पता चलता है. ये लकीरें व्यक्ति के सुखी जीवन का भी संकेत देती हैं.

  • माथे की पहली लकीर: जब आप ध्यान से देखेंगे तो माथे की पहली लकीर आपकी आंख की भौंहों के ठीक ऊपर दिखाई देगी. यह लकीर बताता है कि व्यक्ति कितना धनवान होगा. यदि आपके माथे पर यह लकीर साफ, स्पष्ट, सीधी और बिना कटी हुई है तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. यह लकीर टूटी, अस्पष्ट, कटी हुई है तो इसका मतलब है कि आपकी वित्तीय स्थिति ऊपर-नीचे होती रह सकती है. धन को लेकर जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
  • माथे की दूसरी लकीर: किसी भी व्यक्ति के माथे पर दूसरी लकीर पहली लकीर के ऊपर होती है. माथे की दूसरी लकीर का संबंध आरोग्य से है. इसे देखकर यह जान सकते हैं कि आपकी सेहत कैसी रह सकती है. यदि माथे की दूसरी लकीर सीधी, साफ, गाढ़ी और स्पष्ट है तो आप सेहतमंद रहेंगे. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन यह लकीर कटी हुई, अस्पष्ट, टूटी हुई और हल्की है तो आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आप लंबे समय से बीमार होंगे या रह सकते हैं.
  • माथे की तीसरी लकीर: माथे पर तीसरी लकीर ललाट के बीचोबीच और दूसरी लकीर के ठीक ऊपर रहती है. यह कम लोगों के माथे पर देखने को मिल सकती है. माथे की तीसरी लकीर का संबंध भाग्य से होता है. माथे की तीसरी लकीर छोटी ही हो, लेकिन साफ और स्पष्ट हो तो व्यक्ति किस्मत वाला होता है. उसे जीवन में भाग्य का साथ मिलता है. यदि किसी के माथे पर पहली, दूसरी और तीसरी लकीरें सीधी, साफ, स्पष्ट होती हैं तो वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है. ये तीनों ही लकीरें समान लंबाई की होती हैं, तो ऐसे लोग बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हो सकते हैं.
  • माथे की चौथी लकीर: यह लकीर बहुत कम ही लोगों के माथे पर देखी जाती है. य​ह लकीर तीसरी लकीर से ऊपर होती है. माथे की चौथी लकीर का मतलब है व्यक्ति के जीवन में परेशानियों का आना, भावनात्मक उथल-पुथल का सामना करना है. व्यक्ति को युवावस्था में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. 40 साल की आयु के बाद ऐसे लोगों का भाग्य चमक सकता है. इनके पास धन और संपत्ति का भंडार हो सकता है.
  • माथे की पांचवी लकीर: किसी के माथे पर पांचवी लकीर है, तो इसका संबंध तनाव और चिंता से होता है. जिसके माथे पर 5 लकीरें होंगी, वह व्यक्ति अपने जीवन की घटनाओं को लेकर अधिक चिंतित रहता है. वह सफल होने के बाद भी तनावग्रस्त हो सकता है. ये लोग अचानक से सबकुछ छोड़कर पलायनवादी रवैया भी अपना सकते हैं. यह चौथी लकीर से ऊपर होगी.
  • माथे की छठी लकीर: यह लकीर बहुत ही कम लोगों के माथे पर दिखाई देती है. यह बहुत ही दुर्लभ लकीर होती है. यह दोनों भौहों के बीच से अन्य लकीरों को काटते हुए ऊपर की ओर जाती हुई दिखाई देती है. ऐसे लोगों पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है. पूर्वजन्म के शुभ कर्मों के फल वर्तमान जन्म में भी साथ देते हैं. ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत ही सफलता और उन्नति प्राप्त करते हैं.

कैसे देखें माथे की लकीरें?

यदि आपको अपने माथे की लकीरें देखनी हैं तो सुबह का समय अच्छा होता है. माथे की लकीरों को देखने के लिए अपने पूरे ललाट पर चंदन लगा लें और गौर से माथे को देखेंगे तो आपको लकीरें दिखाई दे सकती हैं. इनको देखकर व्यक्ति का भाग्य जान सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed