Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि में चमकेगी कुंभ राशि की किस्मत, मां की कृपा
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 March 2026: कुंभ राशि के लिए 25 मार्च 2026 का दिन आस्था और सकारात्मकता से भरा रहेगा. मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं और करियर में प्रगति संभव है. लव लाइफ में सुधार होगा, पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. नवरात्रि में किए गए उपाय और प्रार्थनाएं सफलता और ग्रोथ दिला सकती हैं.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 March 2026 के अनुसार, छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आस्था, उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. लंबे समय से जो इच्छाएं और मनोकामनाएं आप ईश्वर से मांग रहे हैं, अब उनके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं. नवरात्रि के पावन अवसर पर आपकी प्रार्थनाएं और विश्वास आपको जीवन में नई दिशा दे सकते हैं. करियर, प्रेम और व्यक्तिगत जीवन में सुधार के संकेत हैं, वहीं कुछ शारीरिक परेशानियों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है.
करियर और मेहनत का मिलेगा फल
आपने अब तक जो भी मेहनत और प्रयास किए हैं, उनका परिणाम मिलने का समय आ गया है. मन में यह विश्वास बना हुआ है कि आपके कार्यों का उचित फल मिलेगा और यही सोच आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है.
लव लाइफ में आएगी मजबूती
लव लाइफ को लेकर आपकी जो मनोकामनाएं हैं, वे धीरे-धीरे पूरी होती नजर आ रही हैं. पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे.
आस्था और नवरात्रि का विशेष प्रभाव
नवरात्रि के इस पावन समय में आप माता रानी और अपने ईश्वर से लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि रुके हुए काम पूरे हों और जीवन में ग्रोथ व सफलता मिले. आपकी यह श्रद्धा सकारात्मक परिणाम देने वाली साबित हो सकती है.
स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान
आज आपको पैरों और कंधों में दर्द की समस्या हो सकती है. ऐसे में आराम और हल्की एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य बेहतर बना रहे.
लकी कलर और नंबर
आज आपके लिए पीला और हरा रंग शुभ रहेगा. वहीं लकी नंबर 9 और 6 आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएंगे.
उपाय से मिलेगा लाभ
नवरात्रि में विशेष उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं और बच्चों व बुजुर्गों को गन्ने का रस पिलाएं. ऐसा करने से जीवन में सफलता और ग्रोथ के रास्ते खुल सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


