Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि को करियर में फायदा, व्यापार में सोच-समझकर उठाएं कदम, निवे

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि को करियर में फायदा, व्यापार में सोच-समझकर उठाएं कदम, निवे

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 25 March 2026: ज्योतिषी के अनुसार, आज दोपहर बाद चंद्रमा गुरु महाराज के साथ संयोग बनाएंगे. इस बदलाव का असर सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है. परिवार में तालमेल बेहतर होगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. कार्यों में आ रही रुकावटें भी धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. नए काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 25 March 2026: बुधवार 25 मार्च 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य महाराज आज मीन राशि में रहकर उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए दिन सामान्य रूप से संतुलित माना जा रहा है. हालांकि कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना भी बन रही है. विशेष रूप से कुछ मामलों में नौकरीपेशा, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आज लाभ मिलेगा.

ज्योतिषी के अनुसार आज दोपहर बाद चंद्रमा गुरु महाराज के साथ संयोग बनाएंगे. इस बदलाव का असर सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है. परिवार में तालमेल बेहतर होगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. कार्यों में आ रही रुकावटें भी धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. नए काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है. कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है. रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. कार्यों में गति आने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि कुछ मामलों में मिश्रित परिणाम भी सामने आ सकते हैं. चंद्रमा की स्थिति में बदलाव के बाद पढ़ाई से जुड़े कार्यों में सुधार देखने को मिलेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने की सलाह देता है. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े निवेश से फिलहाल बचना चाहिए. खासतौर पर लाल वस्तुओं से जुड़े कारोबार करने वालों को लेन-देन या नया व्यवसाय शुरू कारण में विशेष ध्यान रखना जरूरी है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें. यदि संभव हो तो आज बड़े आर्थिक निर्णय टालना बेहतर रहेगा. वहीं पीले पदार्थ या कृषि उपज से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. इसलिए समझदारी से कदम उठाने पर आर्थिक स्थिति संतुलित रह सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा राहत देने वाला साबित हो सकता है. मानसिक तनाव कम होने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी. हालांकि पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है. खान-पान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों की बात करें तो संतान पक्ष को लेकर आज मिश्रित स्थिति रह सकती है. संतान से जुड़े किसी बड़े निर्णय को फिलहाल टालना उचित रहेगा. सलाह लेना नई परेशानी खड़ी कर सकता है. वहीं पति-पत्नी के बीच दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे और आपसी समझ बेहतर होगी. गृहस्थी से जुड़ा कोई निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है. प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. घर का माहौल सामान्य से बेहतर बना रह सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. धार्मिक कार्यों में भाग लेना लाभकारी रहेगा. भगवान शिव के दर्शन करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही मंदिर में चावल या शक्कर का दान करने से भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed