मंगल की चाल बदलते ही पलटेगा भाग्य का पहिया, 4 राशियों पर शुरू होगी धन वर्षा

मंगल की चाल बदलते ही पलटेगा भाग्य का पहिया, 4 राशियों पर शुरू होगी धन वर्षा

Last Updated:

21 जून को मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. देवघर के ज्योतिषी के अनुसार यह गोचर 2 अगस्त तक रहेगा. इससे चार राशियों का भाग्य बदलने वाला है. वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. इन राशियों पर धन वर्षा होगी और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.

ख़बरें फटाफट

देवघर: 21 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव सीधे तौर पर लोगों के जीवन पर असर डालता है. इसी कड़ी में मंगल ग्रह अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति, नौकरी, कारोबार और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. जब मंगल किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस राशि के साथ-साथ अन्य राशियों पर भी इसका प्रभाव दिखाई देता है. इस बार मंगल का गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह करीब डेढ़ महीने तक वृषभ राशि में रहने वाले हैं. इस दौरान चार राशियों की किस्मत चमकने वाली है. आइये देवघर के ज्योतिषी से जानते हैं कौन हैं वो चार राशियां.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से बताया कि 21 जून 2026 को मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 2 अगस्त 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब कोई ग्रह जन्म राशि में आता है तो उसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और करियर पर साफ दिखाई देता है. मंगल एक तेज और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका गोचर कई लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है. इस दौरान लोगों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा, मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी. विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगी, अच्छे दिन वापस आएंगे.

राशियों पर क्या होगा असर?

  • वृषभ राशिः वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, नौकरी और कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जॉब और बिजनेस में नए अवसर लेकर आएगा. जॉब करने वालों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का मौका मिलेगा. आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकत है, लेकिन उसे हां करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें.
  • मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.जमीन जायदाद खरीदने के योग बन सकता है. ऑफिस मे प्रमोशन का भी योग बन सकता है.
  • वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि के लोगों को साझेदारी वाले कामों में लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही परिवार का सहयोग भी मिलेगा.प्रेम संबंध मामलो मे सफलता हाथ लगेगी. अपने पार्टनर को प्रपोज़ कर सकते है. नौकरी की त्यारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है.
  • मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समाचार मिल सकते हैं.अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है या फिर अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. 21 जून से 2 अगस्त के बीच आप अपनी इनकम बढ़ाने के लिए कुछ नए काम कर सकते हैं, आप आय के नए स्रोत बनाने पर ध्यान देंगे, जो आगे चलकर वित्तीय स्थिति को और मजबूत करेगा.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

You May Have Missed