नवरात्रि का सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों की सभी समस्याएं दूर कर
Last Updated:
25 March Lucky Rashifal: कल 25 तारीख और दिन बुधवार है और इस दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाएगी. चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो मिथुन, तुला, मकर समेत 5 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है. इन राशियों को घर पर जाने का मौका मिल सकता है और लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं बुधवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
Daily Lucky Horoscope 25 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का सप्तमी तिथि है और इस दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही कल बुधवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं और उत्तर दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन सभी कार्य सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग और शोभन योग रहने वाला है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. नवरात्रि की सप्तमी तिथि को बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, तुला, मकर समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशि वालों का कल ऊर्जा और योजनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन किन किन राशियों पर मां कालरात्रि की कृपा रहने वाली है.
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मिथुन राशि वालों को माता रानी की कृपा से कई सरप्राइज मिलेंगे और योजनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे. कल माता रानी की कृपा से आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी और आप अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित रहेंगे. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको शांति और खुशी देगा. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो कल आपको इससे बाहर निकलने का मौका मिल सकता है. व्यापार करने वालों पर कल माता रानी की कृपा बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन तुला राशि वालों को मां दुर्गा की कृपा से अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. विभिन्न क्षेत्रों में आपके लिए कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, इसलिए उन्हें खुले दिमाग से स्वीकार करें. अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो कल माता रानी का आशीर्वाद बना रहेगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. आपके बिजनेस पटरी पर आता दिखेगा और कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग भी करेंगे.
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मकर राशि वालों को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है और आपकी ऊर्जा व आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है और अपने काम की वजह से सभी को प्रभावित भी करेंगे. यह समय अपने सपनों को साकार करने का है, इसलिए आगे बढ़ें और अपनी क्षमता पर विश्वास करें. मकर राशि वाले कल सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे.
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन कुंभ राशि वालों को घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है और कई रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा. कल कुंभ वाले खुद को ज्ञान की खोज में व्यस्त रखें और नए विचारों और दृष्टिकोणों को अपनाने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं. कल आप अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं को समझने में सक्षम होंगे, जिससे आपको संतुलन बनाए रखने और समर्पण दिखाने में मदद मिलेगी.
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मीन राशि वाले लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहेंगे और सकारात्मकता के साथ दिन का सामना करें. सामाजिक जीवन में भाग लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, वहां किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जान-पहचान बढ़ेगी. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना आपको खुशी और संतुष्टि देगा. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो कल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. वैवाहिक जीवन या पारिवारिक जीवन में अगर उथल-पुथल चल रही है तो वह दूर हो जाएगी.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


