Mangal Uday 2026: मंगल कुंभ में होने जा रहे उदय, 26 अप्रैल से मेष, मिथुन समेत 6 राशियों के

Mangal Uday 2026: मंगल कुंभ में होने जा रहे उदय, 26 अप्रैल से मेष, मिथुन समेत 6 राशियों के

होमराशि

मंगल कुंभ में उदय, मेष समेत 6 राशियों के करियर और बिजनेस में बढ़ेगी प्रतिष्ठा

Last Updated:

Mangal Uday 2026: मंगल ग्रह 26 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे. मंगल ग्रह यह उन महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक है, जिसकी कुंडली में मजबूत स्थिति से जातकों के जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं. मंगल के उदय से कुछ खास राशियों के लोगों को जीवन में काफी लाभ मिलने वाला है. मंगल के उदय होने से कुंभ, मकर समेत 6 राशि वाले नौकरी पेशा और कारोबारियों को अच्छा फायदा होने वाला है…

Zoom

Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026: मंगल ग्रह 26 मार्च को शनि की मूलत्रिकोण राशि कुंभ में उदय होने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में मंगल को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है और इनको भौम पुत्र यानी धरती का पुत्र भी कहते हैं. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है. ज्योतिष की दुनिया में मंगल ग्रह को साहस और निडरता का कारक ग्रह माना जाता है. जब कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है तब कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होती है. 26 मार्च को जब मंगल का उदय होगा, उनके साथ साथ कई राशियों के सौभाग्य का भी उदय होने वाला है. मंगल ग्रह के उदय होने से 6 राशियों के करियर में प्रगति और व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं मंगल के उदय होने से किन राशि वाले नौकरी पेशा और व्यापारियों को लाभ होगा.

मंगल उदय का मेष राशि पर प्रभाव

मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में उदय होने वाले हैं. मंगल के उदय होने से मेष राशि के व्यापारियों को भारी लाभ मिलेगा, इस अवधि में उनके रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं और रुकावट दूर होंगी. व्यापारियों के पास अपने निवेश से बड़ा मुनाफा कमाने का सही मौका है. खास रणनीतियों में बदलाव से वे अधिक लाभ कमा सकेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में सभी टारगेट पूरे होंगे और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे.

मंगल उदय का मिथुन राशि पर प्रभाव

मंगल ग्रह आपकी राशि से नौवें भाव में उदय होने वाले हैं और इससे आपको जबरदस्त मुनाफा होगा. मिथुन राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा, आपकी सैलरी व पद में जबरदस्त वृद्धि होगी. इस राशि के व्यापारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और वे प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे. व्यापारी महत्वपूर्ण निवेश से बड़ी रकम कमा सकेंगे और अपने क्षेत्र में नए और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

मंगल उदय का सिंह राशि पर प्रभाव

मंगल ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में उदय होने वाले हैं और मंगल की यह स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित होगी. मंगल के उदय होने से व्यापारी सही कदमों से अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे और यह व्यापार क्षेत्र में परेशानियों से निपटने का सबसे अच्छा समय रहने वाला है. वे संबंधित निवेश से भारी लाभ कमाने का मौका पाएंगे और अपने कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी अच्छी कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है.

मंगल उदय का मकर राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होने जा रहे हैं. मंगल का उदय होना मकर राशि वालों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने के लिए बेहतरीन मौके देगा. मकर राशि वाले निवेश से आप अपना घर खरीद सकते हैं. जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे. साथ ही, इस समय पैसे बचाने का लक्ष्य रखें और इसमें भी आप काफी सफल रहेंगे. नौकरी पेशा और व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन भी कर पाएंगे.

मंगल उदय का कुंभ राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि के पहले स्थान यानी लग्न भाव में उदय होने जा रहे हैं. मंगल का उदय नौकरी पेशा और व्यापार क्षेत्र में कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर मौके लेकर आएगा. वे अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे और आगे बढ़ेंगे. इस समय कुंभ राशि के लोग अपने व्यापार से खूब पैसा कमा सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है और वहां जाकर करियर की शुरुआत भी कर सकते हैं.

मंगल उदय का मीन राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि से 12वें भाव में उदय होने जा रहे हैं, जो नौकरी पेशा और व्यापार क्षेत्र में बहुत शुभ साबित होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और किसी मल्टीनेशनल कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और वे अपने जीवन में मुनाफे से सभी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे. वहीं व्यापार क्षेत्र में सही मेहनत से उन्हें मनचाही सुख-सुविधाएं और भौतिक आराम मिलेगा. इस समय शेयर बाजार से भी मुनाफा कमा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed