खाली जेब से छुटकारा चाहिए? नवरात्रि में करें ये खास उपाय, ज़िंदगी लेगी यू-टर्न
Last Updated:
नवरात्रि का पर्व माता दुर्गा की आराधना और विशेष उपायों के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान किए गए छोटे-छोटे ज्योतिष उपाय जीवन की बड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं. खासतौर पर लौंग से जुड़े उपायों को काफी प्रभावी माना जाता है, जो आर्थिक तंगी से लेकर करियर की रुकावटों तक में राहत देने वाले बताए जाते हैं.
जहां एक तरफ तंत्र विद्या सीखने वालों के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है, वहीं नवरात्रि में कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े कुछ खास उपाय किए जाएं, तो माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लौंग से जुड़े उपाय करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और राहु-केतु के दोष से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और उससे निजात नहीं मिल रहा है, तो नवरात्रि के दौरान लौंग के उपाय करना चाहिए. इसके लिए लाल या पीले कपड़े में दो लौंग, पांच सुपारी और पांच इलायची रखकर बांध लें. इसके बाद इसे मंदिर में रखकर प्रतिदिन पूजा-अर्चना करें. नवरात्रि के अंतिम दिन इसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप अपने जीवन में राहु और केतु के दोष से परेशान हैं, तो नवरात्रि के दिनों में लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से अशुभ प्रभाव कम होता है और राहु-केतु के दोष से राहत मिल सकती है.

करियर में अगर बार-बार अड़चन आ रही है, तो नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन लौंग का जोड़ा अपने ऊपर सात बार घुमाकर माता रानी के चरणों में अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से रुके हुए कार्य पूरे होने की मान्यता है और करियर में उन्नति मिल सकती है.

नवरात्रि के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अपनी उम्र के बराबर लौंग लेकर उसकी माला बनाकर काले धागे में पिरोकर अर्पित करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है.


