Baba Vanga Prediction 2026: अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, मेष समेत इन 5 राश

Baba Vanga Prediction 2026: अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, मेष समेत इन 5 राश

होमराशि

अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, इन 5 राशियों को हर सुख मिलेगा

Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: बुल्गारिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां समय-समय पर सच साबित होती रही हैं. अब उनकी 23 से 29 मार्च को लेकर एक अहम भविष्यवाणी की है, जिसमें 5 राशियों के बारे में बताया गया है. इन राशियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छा फायदा होगा और कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. आइए देखते हैं 23 से 29 मार्च को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

Zoom

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal : बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों की वजह से भारत समेत पूरे विश्व में फेमस हैं. बाबा वेंगा ने सदियों पहले कई भविष्यवाणी की थीं, जिनमें से कई सच भी हुई हैं. बाबा वेंगा की अब मार्च के अगले सप्ताह 23 से 29 मार्च को लेकर की गईं भविष्यवाणियां काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. बाबा वेंगा के अनुसार, मार्च के इस सप्ताह में 5 राशियों को हर सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका भी मिल सकता है. साथ ही इन राशियों को भाग्य का हर समय सपॉर्ट मिलेगा और परिवार में भी सुख-शांति रहेगी. आइए देखते हैं 23 से 29 मार्च को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों को 23 से 29 मार्च तक कई सपने पूरे होने के योग बन रहे हैं. अगर आप मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपका सामाजिक मेल जोल बढ़ेगा और किसी व्यक्ति की सहायता से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आप इस दौरान अपनी एक अलग पहचान बना पाने में सक्षम होंगे और जो व्यक्ति रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. इस राशि के व्यापारियों को बाबा वेंगा अनुसार अच्छा फायदा होने वाला है और नवरात्रि की वजह से बाजार में रौनक बनी रहेगी.

मिथुन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, मिथुन राशि वालों को 23 से 29 मार्च तक अटके धन की प्राप्ति हो सकती है और आप किसी परेशानी से बाहर भी निकल सकते हैं. अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में परेशानियां कम होंगी और अधिकारियों का साथ मिलने से कई प्रोजेक्ट में अहम रोल भी अदा करेंगे. मिथुन राशि वालों के खर्चों पर नियंत्रण होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों को 23 से 29 मार्च तक हालात में सुधार देखने को मिलेंगे और आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी रहेगा. आपकी वाणी में सुधार देखने को मिलेगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत भी मिलेगी. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपको अच्छी सलाह सुनने को भी मिल सकती है, जिससे आपके संबंध मजबूत होंगे. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. इस सप्ताह आपकी क्षमताएं मजबूत होंगी और कुछ बड़े फैसले ले पाने की स्थिति में होंगे.

तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के 23 से 29 मार्च तक हालात में सुधार देखने को मिलेंगे और काम करने के तौर तरीके में बदलाव लाएंगे. तुला राशि वालों के जीवन में चल रही परेशानियां बाबा वेंगा के अनुसार इस सप्ताह खत्म होती जाएंगी और आरोग्य की प्राप्ति भी होगी. आपके बिजनेस में अच्छा सुधार आएगा और घर की जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. इस सप्ताह आपकी प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं और आपके द्वारा लिए गए हर फैसले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके जो कार्य काफी समय से अटके हुए थे वे इस सप्ताह आसानी से पूरे हो जाएंगे.

मकर राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 23 से 29 मार्च तक का समय बेहद शानदार रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह मनपसंद व्यक्ति के सामने अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको किसी मित्र के माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इससे मुक्ति मिलेगी और पिताजी की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed