Vastu Tips For Office: अप्रैजल का महीना शुरू, PIP में जाने का है खतरा, वास्तु अनुसार ऑफिस

Vastu Tips For Office: अप्रैजल का महीना शुरू, PIP में जाने का है खतरा, वास्तु अनुसार ऑफिस

Last Updated:

Vastu Tips For Office: मार्च आते ही अप्रेजल का महीना शुरू हो जाता है, जिसका इंतजार नौकरी पेशा लोग सालभर करते हैं. लेकिन इस माह से कई लोगों का पीआईपी में नाम भी आ जाता है, जो कइयों के सपनों को तोड़ भी देता है. अगर आप अपना नाम इस लिस्ट में नहीं देखना चाहते हैं तो वास्तु अनुसार ऑफिस में तुरंत ये बदलाव करें.

Vastu Shastra Tips For Office: मार्च का महीना आते ही कॉरपोरेट ऑफिस में अप्रैजल की बातें शुरू हो जाती हैं. सभी नौकरी पेशा जातकों की इच्छा होती है कि सालभर मेहनत करने के बाद एक अच्छा अप्रेजल मिलेगा. कई लोगों को ये खुशियां मिलती भी हैं तो कई लोगों को निराशा का सामना करना पड़ता है क्योंकि कई लोगों को पीआईपी यानी परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान के तहत लिस्ट कर दिया जाता है. पीआईपी के साथ ऑफिस में कभी खत्म ना होने वाली डेडलाइन, क्लाइंट्स का दबाव, बॉस से बहस और काम का तनाव आजकल सबसे बड़ी चुनौतियां बन गई हैं. चाहे आप कितना भी कोशिश करें, वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है और काम का तनाव आपकी मानसिक और भावनात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकता है. आइए वास्तु के कुछ आसान उपाय जानते हैं, जो आपके वर्कस्पेस में सामंजस्य और भावनात्मक संतुलन ला सकते हैं. साथ ही आप पीआईपी की लिस्ट से भी आसानी से निकल सकते हैं.

सही दिशा में बैठें – क्या आप काम करते समय सही दिशा में बैठ रहे हैं? वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा की ओर बैठने से एकाग्रता बढ़ती है और सोचने की क्षमता भी बेहतर होती जाती है. आप ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर भी बैठ सकते हैं, जिससे आपके करियर में ग्रोथ और आर्थिक स्थिरता मिलती है.

ethnic in office

अपने वर्कस्पेस को साफ रखें – अगर आपकी टेबल बिखरी हुई है, कुर्सी चरमराती है, स्टेशनरी टूटी हुई है और एक तरफ बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक्स पड़े हैं तो अब समय है इसे साफ करने का. बिखरा हुआ वर्कस्पेस पॉजिटिव एनर्जी को रोकता है और तनाव बढ़ाता है. वास्तु के अनुसार, साफ-सुथरा वर्कस्पेस सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रंगों में बदलाव करें – वास्तु के अनुसार, सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि रंगों का भी आपकी जिंदगी पर पड़ता है. नीला और हल्का हरा रंग तनाव कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है. सफेद या क्रीम रंग वर्कस्पेस में शांति और भावनात्मक संतुलन लाते हैं. वहीं, ऑफिस में ज्यादा काला और लाल रंग आक्रामकता और मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं. इसलिए कपड़े भी इसी तरह आप चुन सकते हैं.

पौधे या हीलिंग क्रिस्टल रखें – वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट, बांस या पीस लिली जैसे पौधे ऑफिस के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इससे आपके करियर में अच्छी ग्रोथ और शांति मिलती है. वास्तु के अनुसार, अमेथिस्ट या क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखने से ग्रहों की अशांत ऊर्जा संतुलित होती है.

Vastu Tips For Office

सही लाइटिंग रखें – ज्योतिषी अक्सर काम के तनाव को शनि की ऊर्जा से जोड़ते हैं. खराब लाइटिंग शनि के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन बढ़ता है. दक्षिण-पश्चिम दिशा में वार्म व्हाइट लाइट लगाने से शनि की ऊर्जा स्थिर होती है और भावनात्मक बोझ कम होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed